पीएम मोदी ने दी ' पश्चिम बंग दिवस 'की शुभकामनाएं, बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर करेंगे कई योजनाओं का उद्घाटन

Global Bharat 20 Jun 2026 02:12: PM 1 Mins
पीएम मोदी ने दी ' पश्चिम बंग दिवस 'की शुभकामनाएं, बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर करेंगे कई योजनाओं का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने आज, 20 जून 2026 को, पश्चिम बंग दिवस के अवसर पर राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से साझा कीं। अपने ट्विट में उन्होंने बंगाल के साहित्य, संगीत, कला, धर्म तथा अन्य क्षेत्रों में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने 20 जून के बंगाल के इतिहास में महत्व का भी उल्लेख किया और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान की सराहना की।

20 जून 2026 को 74 वर्षों में पहली बार पश्चिम बंगाल दिवस मनाया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा। तारकेश्वर का भारतीय जनसंघ और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी से विशेष संबंध रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी 20-21 जून 2026 के अपने दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान पीएम-किसान योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे, जिससे 9 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा वे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग तथा प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना से संबंधित कार्यक्रमों का भी शुभारंभ करेंगे।

21 जून 2026 को कोलकाता में प्रधानमंत्री मोदी 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के बाद वे तीन स्वदेशी डिज़ाइन वाले नौसैनिक जहाजों INS दुनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रे को भारतीय नौसेना में कमीशनिंग से संबंधित कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन स्वदेशी युद्धपोतों के नौसेना में शामिल होने से भारतीय नौसेना की क्षमता और मजबूती में वृद्धि होगी।

 

Description of the author

Recent News