कर्नल सोफिया कुरैशी के पिता का एक वीडियो वायरल, पूरे परिवार की कुंडली देख हिन्दुस्तान हुआ हैरान!

Rahul Jadaun 08 May 2025 03:33: PM 2 Mins
कर्नल सोफिया कुरैशी के पिता का एक वीडियो वायरल, पूरे परिवार की कुंडली देख हिन्दुस्तान हुआ हैरान!

नई दिल्ली: हम पहले भारतीय हैं बाद में हिन्दू और मुसलमान हैं, ये दावा है कर्नल सोफिया कुरैशी के पिता का! एयरस्ट्राइक के बाद सोफिया कुरैशी की तस्वीर, उनके पिता की कहानी, और उनका वीडियो पाकिस्तान तक वायरल हो रहा है! दोनों मुल्कों के मुसलमानों में बहुत फर्क है! भारत के पास सोफिया कुरैशी, उनके पिता, और असुद्दीन ओवैसी जैसे सच्चे भारतीय मुसलमान हैं तो पाकिस्तान के पास ऐसे, जो राष्ट्र से नहीं बल्कि धर्म से प्रेम करते हैं! ये सोफिया कुरैशी के पिता, उनकी मां सब मजहब से पहले देश से प्रेम करते हैं. सोफिया के बहाने भारत ने कई संदेश दिए, जैसे बुर्का में रखकर मुस्लिम बेटियों को घर की दहलीज़ के भीतर रखने वाले सोफिया कुरैशी को देखें, जो पाकिस्तान के लिए काल की तरह खड़ी है! सोफिया का पूरा ख़ानदान सेना के ज़रिए भारतीय सेवा में लगा रहा! देश में बढ़ती हिन्दू-मुस्लिम सियासत के बीच पहलगाम की घटना में कई ऐसे किरदार सामने आएं जिन्होंने दिल जीत लिया! सपा को अपने नेताओं को सिखाना चाहिए कि जो कहते हैं उनके लिए देश नहीं, पहले धर्म है, उन्हें सोफिया के पिता को सुनना चाहिए, जो कहते हैं देश पहले है फिर धर्म! इनका नाम है असुद्दीन ओवैसी, वैसे भारत की राजनीति की बात हो तो ये खुलकर मोदी-योगी के नाम पर सियासत करते हैं, खुली धमकी देते हैं कि मोदी हिमालय जाएगा, योगी मठ चला जाएगा तो क्या करोगे? लेकिन जब बात राष्ट्र की हो तो ओवैसी ने सबक पाकिस्तान को सिखाया, वो बेहद सराहनीय है!

कश्मीर में हमला होता है, अमित शाह फोन करते हैं, साथ आने की गुज़ारिश करते हैं! सर्वदलीय बैठक में पांच सांसदों से कम पार्टी को इनवाइट नहीं किया जाता है, ओवैसी को ख़ास तौर पर बुलाया गया! वो सर्वदलीय बैठक में फिर कहते हैं “पाकिस्तान को कर्ज ना मिले इसलिए उसे ग्रे लिस्ट में डलवाना चाहिए, आतंकी संगठन TRF के ख़िलाफ़ दुनिया में मुहिम चलानी चाहिए!"

असुद्दीन ओवैसी के राष्ट्र प्रेम के कारण ही उन्हें दूध से नहलाया जा रहा है! कर्नल सोफिया और ओवैसी के बाद तीसरा नंबर है...DSP साहब का...क्रिकेट में दुश्मनों के दांत खट्टा करने वाले सिराज ने पहलगाम की घटना के बाद ही दिल जीत लिया था!

धर्म के नाम पर निर्दोष लोगों को निशाना बनाना और मारना शुद्ध रूप से शैतानी कृत्य है. कोई भी कारण, कोई भी विश्वास, कोई भी विचारधारा इस तरह की क्रूरता को कभी जायज़ नहीं ठहरा सकती. ये कैसी लड़ाई है... जहां इंसान की जान की कोई कीमत ही नहीं

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, और ये हमारी लोकतंत्र की ताकत है...एयरस्ट्राइक के बाद देश भर में मुसलमानों ने लड्डू खिलाकर जश्न मनाया! पाकिस्तान ने धर्म पूछकर मारा था ताकि हिन्दुस्तान को तोड़ा जाए लेकिन ये उसकी चाल उल्टी पड़ गई! पीएम मोदी ने सोफिया कुरैशी को आगे कर जो संदेश दिया वो बहुत बड़ा है!

colonel sofia qureshi colonel sofia qureshi father a video of colonel sofia qureshi s father Rajnath Singh Rahul Gandhi gave support opposition in support of the army

Recent News