'तिरंगा लहराना अपराध नहीं...' अभिजीत दीपके का ऐलान- 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च

Amanat Ansari 14 Oct 2026 06:56 PM 1 Mins
'तिरंगा लहराना अपराध नहीं...' अभिजीत दीपके का ऐलान- 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने वीडियो जारी कर 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस में तिरंगा लहराने का ऐलान किया है. उन्होंने देशभर के लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.

अभिजीत दीपके ने वीडियो में कहा, ''जैसा कि आप लोगों को पता है कि सौरभ और आशु को सिर्फ तिरंगा लहराने के लिए जेल में डाल दिया गया है. मैं सभी देशभक्तों और तिरंगे से प्यार करने वाले लोगों से अपील करता हूं कि 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा लेकर पहुंचें. वहां हम अपना तिरंगा लहराएंगे और बताएंगे कि तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है.''

उन्होंने दिल्ली से बाहर रहने वाले लोगों से भी अपील की कि वे अपने-अपने शहरों में शाम को तिरंगा मार्च निकालें. उन्होंने कहा, ''जो लोग दिल्ली नहीं आ सकते, वे अपने शहरों में तिरंगा मार्च निकालें और बता दें कि हमारा तिरंगा हमारा गर्व है.''  दीपके ने आगे कहा, ''हो सकता है कि इसके बाद मुझे भी जेल में डाल दिया जाए, लेकिन मुझे इसकी चिंता नहीं है. मेरा तिरंगा मेरा गर्व है और मैं इसे लहराकर ही रहूंगा.''

यह आह्वान सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर मंतर में अनधिकृत प्रवेश और तिरंगा लहराने के आरोप में 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद आया है. CJP जंतर मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में डिनोटिफाई किए जाने और SIR मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन कर रहा है.

Recent News