पटना: बिहार के हाजीपुर जिले में गंगा नदी में एक नाव पलटने से कम से कम 11 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है. रघुपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव के पास यह हादसा हुआ. नाव में करीब 15 से 20 लोग सवार थे. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यात्री किसी भोज में शामिल होने जा रहे थे तभी नाव नदी में पलट गई.
शुरुआती रिपोर्ट्स में 5 से 11 लोगों के डूबने की बात कही जा रही है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है. कई लोगों के लापता होने की खबर है. हादसे के बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है. प्रशासन और स्थानीय लोग लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं.
अधिकारियों से विस्तृत जानकारी और मौत की सही संख्या की पुष्टि का इंतजार है. यह घटना नदी में नाव से यात्रा की सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े करती है. आगे की अपडेट का इंतजार है.