ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! साड़ी में छिपाकर लाई थी हथियार, TMC कार्यकर्ताओं ने पकड़ा

Amanat Ansari 13 Oct 2026 09:13 PM 1 Mins
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! साड़ी में छिपाकर लाई थी हथियार, TMC कार्यकर्ताओं ने पकड़ा

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (ममता गुट) की अध्यक्ष ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश का मामला सामने आया है. TMC का आरोप है कि एक महिला कालीघाट स्थित ममता बनर्जी के आवास के सामने पहुंची और जब पूर्व मुख्यमंत्री शाम को दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करने निकलीं, तो उसने उन पर हमला बोलने की कोशिश की.

आरोप के मुताबिक, महिला ने पहले ममता बनर्जी की साड़ी खींची. तभी आसपास मौजूद तृणमूल कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उसे पकड़ लिया. महिला के पास से एक चाकू बरामद हुआ, जिसे उसने साड़ी में छिपाकर रखा था. घटना के तुरंत बाद कार्यकर्ताओं ने महिला को कालीघाट थाने की पुलिस के हवाले कर दिया.

इस घटना के बाद कालीघाट तृणमूल नेतृत्व ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. पार्टी का कहना है कि Z-प्लसश्रेणी की सुरक्षा के बावजूद ऐसी घटना कैसे हो गई, इसकी गहन जांच होनी चाहिए. पुलिस जांच में आगे की जानकारी सामने आने की उम्मीद है.

Mamata Banerjee TMC Bengal News Bengal BJP Attack on Mamata Banerjee

Recent News