Storm Koguma approaching at a speed of 210 km/h: प्रशांत महासागर में विकसित हुए टाइफून कोगुमा ने कंबोडिया में हाई अलर्ट जारी करवा दिया है. 210 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली हवाओं और अगले 48 घंटों तक मूसलाधार बारिश का खतरा मंडरा रहा है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस सुपर साइक्लोन ने दक्षिण-पश्चिम मानसून को बेहद आक्रामक बना दिया है.
किन इलाकों में कितना खतरा?
कंबोडिया के जल संसाधन और मौसम विज्ञान मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि निचले इलाकों, पहाड़ी क्षेत्रों और तटीय इलाकों में भारी तबाही मच सकती है.
तबाही का खतरा कितना बड़ा?
210 किमी/घंटे की हवाएं Category 4 या 5 सुपर साइक्लोन जैसी ताकत रखती हैं. इससे बड़े-बड़े पेड़ उखड़ सकते हैं, बिजली के खंभे गिर सकते हैं, कच्चे मकान ध्वस्त हो सकते हैं, छतें उड़ सकती हैं और तटीय इलाके जलमग्न हो सकते हैं.
यातायात, बिजली और संचार सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं. प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित आश्रयों में रहने की अपील की है. तूफान का सीधा असर मुख्य रूप से अगले 48 घंटों तक रहेगा. 15 अक्टूबर के बाद मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है. अधिकारियों ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है.