लड़की दिखाने के बाद 5000 में सौदा हुआ तय, फिर हो गया बड़ा कांड, पुलिस की जांच तो गैंग का हुआ पर्दाफाश

Global Bharat 25 Sep 2025 11:11: PM 1 Mins
लड़की दिखाने के बाद 5000 में सौदा हुआ तय, फिर हो गया बड़ा कांड, पुलिस की जांच तो गैंग का हुआ पर्दाफाश

राजस्थान : जयपुर में ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर सक्रिय लूट गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने गिरोह में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. यह गिरोह इंटरनेट पर नकली एस्कॉर्ट सर्विस की वेबसाइट व मोबाइल नंबर के जरिए ग्राहकों को अपने जाल में फंसाता था. मामला तब सामने आया जब एक व्यक्ति गार्डन होटल में ठहरते समय मसाज के लिए लड़की बुलाने की कोशिश में लुटेरों के शिकंजे में फंस गया. 

मालवीय नगर एसीपी आदित्य पूनिया ने बताया कि पीड़ित कानसिंह ने दो दिन पहले जवाहर सर्किल थाने में शिकायत दर्ज कराकर बताया था कि गूगल पर एस्कॉर्ट सर्विस सर्च करने के बाद एक वेबसाइट पर दिए नंबर से संपर्क किया. इस दौरान पांच रुपए में लड़की बुलाने का सौदा तय हुआ और एडवांस में रकम भी दे दी गई. थोड़ी देर बाद जब लड़की होटल पहुंची, लेकिन उसके साथ दो-तीन युवक भी आए. पीड़ित को आरोप है कि उसे होटल से बाहर बुलाया गया और अतिरिक्त पांच हजार रुपए की मांग की गई. जब उसने इंकार किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी और उसका मोबाइल फोन और 11 हजार 700 रुपए लूट लिए.

वारदात के बाद पुलिस ने घटना स्थल और आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर तलाश शुरु की. फुटेज में दिखाई दिए लोगों की पहचान की गई तो पूरे गैंग के बारे में जानकारी मिली. जांच में सामने आया कि यह गिरोह लंबे समय से इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा था. अंततः पुलिस ने गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपी सुमित बसवाल उम्र 22 वर्ष निवासी खेरदा जिला सवाई माधोपुर व आकाश, उम्र 23 वर्ष निवासी गेटोर रोड प्रताप नगर जयपुर है. दोनों मंगलम आधार अपार्टमेंट करणी विहार में किराए पर रह रहे थे. दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है. 


पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि यह गैंग तीन अलग-अलग तरीके से लोगों को अपना शिकार बनाता था. पहला फर्जी सर्विस का झांसा देकर ग्राहक से एडवांस पेमेंट लेकर कोई लड़की भेजी ही नहीं जाती थी. दूसरा लड़की के साथ विवाद का नाटक करके करते थे. लड़की होटल जाकर पैसों को लेकर झगड़ा करती और बाहर खड़े साथी मारपीट कर लूटपाट कर लेते.

rajasthan news Jaipur news Scott Service Scott service News Rajasthan breaking News

Description of the author

Recent News