गोरखपुर में नीट छात्र की हत्या के बाद अखिलेश यादव ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल, कहा- गोरखपुर ही नहीं बल्कि आस-पास......

Global Bharat 16 Sep 2025 06:58: PM 1 Mins
गोरखपुर में नीट छात्र की हत्या के बाद अखिलेश यादव ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल, कहा- गोरखपुर ही नहीं बल्कि आस-पास......

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पशु तस्करों ने नीट (NEET) के छात्र की मुंह में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी. वारदात के बाद से ही पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. मुख्यमंत्री के होमटाउन में क्राइम कंट्रोल न होने के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने निशाना साधा है. सपा सांसद अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि जब मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में ही कानून व्यवस्था का यह हाल है तो प्रदेश का क्या होगा. इससे पहले भी गोरखपुर में एक व्यापारी की पुलिस ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. 

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को कम से कम अपने सीएम के मुख्य नगर की कानून व्यवस्था के लिए काम करना चाहिए. मुख्यमंत्री के जनपद में पहली बार यह घटना नहीं हो रही है. इससे भी ज्यादा गंभीर घटनाएं गोरखपुर में हो चुकी हैं. वहां की पुलिस ने मार-मार कर एक व्यापारी की जान ले ली थी. अगर सूची उठा कर देखा जाए तो गोरखपुर और आस-पास के जिलों में बड़े पैमाने पर अन्याय हो रहा है. ऐसी कई बड़ी घटनाएं मिल जाएगी जहां पर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा होता है. 

अखिलेश यादव ने कहा कि कुशीनगर जिले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेता के ऊपर फर्जी नोटो का आरोप लगाया. आखिर पुलिस क्या कर रही है. वह घटना स्थल से क्या ले जा रहे थे, जिस वजह से इतनी बड़ी वारदात हुई. हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ लोग जानवर लेकर जा रहे थे. परिवार को मदद मिलनी चाहिए. इसके साथ ही न्याय मिलना चाहिए. मुख्यमंत्री को परिवार की 5 करोड़ रुपए देकर मदद करनी चाहिए.

Gorakhpur News murder News Gorakhpur Breaking News Gorakhpur Neet student Murder Yogi Adityanath Akhilesh yadav

Description of the author

Recent News