फतेहपुर BJP जिलाध्यक्ष के बयान पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- ''मुंह से जो फूल झड़ रहे हैं...''

Amanat Ansari 13 Aug 2025 05:40: PM 1 Mins
फतेहपुर BJP जिलाध्यक्ष के बयान पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- ''मुंह से जो फूल झड़ रहे हैं...''

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मकबरे में तोड़फोड़ के बाद इस पर लगातार सियासत हो रही है. समाजवादी पार्टी और बीजेपी के नेता लगातार एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. ताजा कटाक्ष समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने की है. उन्होंने भाजपा के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल पर निशाना साधा है. दरअसल, इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एसपी से कह रहे हैं कि यह मुलायम सरकार नहीं है, जो गोली चलवा देंगे. इसी बयान पर अखिलेश यादव ने निशाना साधा है.

अखिलेश यादव ने कहा, ''भाजपा के फतेहपुर के जिलाध्यक्ष जी के मुंह से जो फूल झड़ रहे हैं, उप्र भाजपा उसकी माला बनवाएगी या उन्हीं को पुष्पगुच्छ बनवाकर भेंट करेगी. सवाल यही है कि उप्र की भाजपा सरकार की छवि बिगाड़ने और किरकिरी करने का इशारा उन्हें कहां से मिला है. देखना है लखनऊ से बिगाड़कर वो कितने दिन पद पर सुशोभित रहते हैं.

दरअसल, कुछ दिन पहले सैकड़ों की संख्या में लोग मकबरे में घुस गए थे और तोड़फोड़ की थी. हिंदू संगठन का दावा है मकबरे के अंदर फूल और त्रिशूल के निशान हैं, हालांकि डीएम रविन्द्र सिंह का दावा है फिलहाल हमने सबको समझा-बुझा लिया है. घटना के एक दिन बाद कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई.

Mukhlal Pal UP News Uttar Pradesh News in Hindi Top Hindi News Fatehpur Makbara

Recent News