अखिलेश का चुनावी रथ तैयार! 15 मीटर की बस, अंदर लग्जरी इंतजाम, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Global Bharat 18 Sep 2026 12:45 PM 1 Mins
अखिलेश का चुनावी रथ तैयार! 15 मीटर की बस, अंदर लग्जरी इंतजाम, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी ने अपना चुनावी अभियान तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव प्रस्तावित समाजवादी PDA यात्रा के जरिए प्रदेश में जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच बनाने की तैयारी में हैं. जानकारी के मुताबिक यात्रा की शुरुआत अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में हो सकती है, हालांकि अभी तारीख, रूट और विस्तृत कार्यक्रम को अंतिम रूप नहीं दिया गया है.

इस अभियान के लिए सपा का खास चुनावी रथ लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंच चुका है. करीब 15 मीटर लंबी मल्टी-एक्सल हाईटेक बस को खास तौर पर चुनावी प्रचार के लिए तैयार किया गया है. रिपोर्टों के मुताबिक इसमें बुलेटप्रूफ ग्लास, छत तक पहुंचने के लिए हाइड्रोलिक लिफ्ट और जनसभा को संबोधित करने की व्यवस्था है. बस में छह लोगों तक की बैठक व्यवस्था, सोफा-कम-बेड वाला लिविंग एरिया, किचन, पेंट्री और वॉशरूम भी मौजूद है. 

रथ में सीसीटीवी कैमरे, बाहरी एलईडी स्क्रीन, वाईफाई और एसी जैसी सुविधाएं भी हैं. इसे पहले इस्तेमाल की जा रही बस को रिफर्बिश और अपग्रेड करके तैयार किया गया है. इसकी अनुमानित लागत को लेकर मीडिया रिपोर्टों में करीब 2 से 5 करोड़ रुपये का आंकड़ा सामने आया है. वाहन के अपग्रेड और तैयार किए जाने की अनुमानित लागत बताई गई है.

बस के बाहरी हिस्से पर समाजवादी PDA यात्रा लिखा है। अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव की तस्वीरों के साथ सामाजिक न्याय और पीडीए से जुड़े संदेश लगाए गए हैं. सपा के मुताबिक PDA का अर्थ पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक है. 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा ने उत्तर प्रदेश की 80 में से 37 सीटें जीती थीं.

इस तरह 2027 के विधानसभा चुनाव से काफी पहले सपा ने अपने अभियान के लिए संगठन, संदेश और हाईटेक प्रचार वाहन तीनों स्तरों पर तैयारियां शुरू कर दी हैं.

Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra UP Election 2027 Samajwadi Party Akhilesh Hightech Bus

Description of the author

Recent News