फिर हिली राजधानी! पहले हैवानियत, फिर खेत में खूनी खेल, 16 साल की किशोरी से गैंगरेप के बाद मर्डर

Global Bharat 18 Sep 2026 12:01 PM 1 Mins
फिर हिली राजधानी! पहले हैवानियत, फिर खेत में खूनी खेल, 16 साल की किशोरी से गैंगरेप के बाद मर्डर

दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में 16 वर्षीय किशोरी के साथ कथित गैंगरेप के बाद उसकी हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में 19 वर्षीय शिवम गणेश समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में तीन नाबालिग हैं, जिनकी उम्र 16 और 17 साल बताई गई है.

पुलिस के मुताबिक, घटना 10 सितंबर की शाम की है. किशोरी अपने परिचित 17 वर्षीय लड़के से मिलने गई थी. आरोप है कि इसी दौरान उसके साथ रेप की कोशिश की गई. जब किशोरी ने विरोध करते हुए आरोपियों को भुगत लेने की धमकी दी, तो आरोपी ने अपने कुछ दोस्तों को मौके पर बुला लिया. पुलिस के अनुसार, इसके बाद तीन अन्य लड़कों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया.

मामला यहीं नहीं रुका. पुलिस के मुताबिक, 11 सितंबर की सुबह आरोपी किशोरी को ऑटो में बैठाकर एक खेत की तरफ ले गए. वहां उसके साथ मारपीट की गई और चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई, इसके बाद आरोपियों ने शव को छिपाने की कोशिश की.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों तक पहुंचने के लिए पूछताछ समेत अन्य जांच प्रक्रिया आगे बढ़ाई. मामले में 19 वर्षीय शिवम गणेश और तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में इस्तेमाल चाकू कहां से आया और घटना के पीछे आरोपियों की पूरी भूमिका क्या थी.

नाबालिग आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है. वहीं, पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में लगी है. इस वारदात ने राजधानी में महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

Delhi Gangrape Murder 16 Year Old Girl Murder Delhi Crime News Shivam Ganesh Arrested Delhi Police Gangrape Case

Description of the author

Recent News