Crime News: अलीगढ़ की ललिता बनी इंदौर की सोनम, प्रेमी से मिलकर पति के साथ करवा दिया भयंकर कांड, केस खुला तो पुलिस भी हैरान!

Rahul Jadaun 20 Jun 2025 02:53: PM 2 Mins
Crime News: अलीगढ़ की ललिता बनी इंदौर की सोनम, प्रेमी से मिलकर पति के साथ करवा दिया भयंकर कांड, केस खुला तो पुलिस भी हैरान!

Crime News: देश इंदौर की सोनम के कांड से उभरा नहीं था कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भी एक पत्नी ने अपने पति के साथ सोनम जैसा कारनामा कर डाला, शादी से पहले के प्रेमी के साथ मिलकर पति के साथ ऐसा कारनामा किया है कि सुनने वाले हैरान हैं. पुलिस को उलझाने के लिए ये केस भी किसी और के ऊपर थोपने की पूरी तैयारी हो चुकी थी, लेकिन यूपी पुलिस ने समझदारी दिखाते हुए मामले की हर एंगल से तफ्तीश की, और सच को ढूंढ कर बाहर निकाल लिया.

ये मामले अलीगढ़ के नगला हिमाचल का है, जहां रहने वाले ऋषि कुमार की दो साल पहले ललिता से शादी हुई थी, ऋषि ट्रक ड्राईवर था. जबकि ललिता घर में रहकर ही परिवार को संभालने का काम करती थी, लेकिन ललिता के एक प्रेम प्रसंग भी था, पत्नी का ये प्रेमी कोई और नहीं बल्कि ऋषि का चचेरा भाई नीलेश था. इसके अलावा ललिता और नीलेश का प्रेम प्रसंग ऋषि और ललिता की शादे से पहले का था, जब शादी हुई तब भी ललिता ने अपने पुराने प्रेमी को नहीं छोड़ा और शादी के बाद भी इनक मिलना जुलना चलता रहा. जब ऋषि को इन लोगों पर शक हुआ तो उसने इस रिश्ते का विरोध किया.

ललिता ने नीलेश को बताया ऋषि सच जान चुका है

जब ऋषि ने अपनी पत्नी ललिता को इस रिश्ते के बारे में टोका तो उन दोनों का झगड़ा होता है, और ललिता अपने प्रेमी नीलेश को बताती ही कि पति को इस बारे में सब सच पता चल चुका है, जिसके बाद नीलेश अपने दिमाग में एक खौफनाक प्लान बनाता है, नीलेश एक शाम ऋषि को अपने साथ खेतों की तरफ बुला कर लेकर जाता है, वहां वो उसे पहले शराब पिलाता है उसके बाद गोली मार कर हत्या कर देता है, और प्रेमिका ललिता को बताता है कि रास्ते का कांटा निकाल दिया है, अब हम भाग चलेंगे. और एक साथ ही रहेंगे.

गांव के ही युवक पर लगाया आरोप

इसके बाद जब ऋषि का शव गांव वालों को मिलता है तो पुलिस की एंट्री होती है, पुलिस आकर छानबीन करती है जिसमें ललिता बयान देती है कि गांव के ही एक लड़के के साथ मोबाइल को लेकर पति का झगड़ा हुआ था उसी ने रंजिशन हत्या की होगी. लेकिन पुलिस अपने स्तर पर हर एंगल की जांच करती है, जिसमें पता चलता है कि यहां त्रिकोणीय प्रेम की वजह से हत्या हुई है ना कि किसी रंजिश की वजह से हुई है. पूरा मामला समझ में आने पर पुलिस ने मृतक की पत्नी ललिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रेमी नीलेश अभी तक फरार चल रहा है, पुलिस का दावा है कि नीलेश को भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.  

Crime News Aligarh love triangle murder Wife lover kill husband Rishi Lalita murder case Nilesh and Lalita affair

Recent News