Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा में 1 लाख जवान होंगे तैनात, 4 हजार कैमरे से निगरानी, बढ़ाई गई सिक्योरिटी

Rahul Jadaun 25 May 2025 02:03: PM 1 Mins
Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा में 1 लाख जवान होंगे तैनात, 4 हजार कैमरे से निगरानी, बढ़ाई गई सिक्योरिटी

Amarnath Yatra 2025: पहलगाम की घटना के बाद अमरनाथ यात्रा को लेकर सिक्योरिटी दोगुनी से भी ज्यादा कर दी गई है. पहले जहां पूरी यात्रा में 40 हजार जवान तैनात होते थे, तो वहीं इस बार सिर्फ 60 किलोमीटर के रूट पर 35 हजार जवान मुस्तैद होंगे, कुल 1 लाख जवानों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा में लगाया जाएगा, करीब 4 हजार कैमरे से हर हरकत कि निगरानी की जा रही है. ये यात्रा 3 जुलाई से 9 अगस्त 2025 तक चलेगी.

यही वजह है कि लगातार पाकिस्तानी जासूसों की धरपकड़ भी जारी है, इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों को गिरफ्तार किया जा रहा है, और उनका एनकाउंटर भी किया जा रहा है. सरकार की कोशिश है कि हर तरह के खतरे को अमरनाथ यात्रा से दूर रखा जाए. इसके लिए यात्रा के मार्गों पर हाई-रिज़ॉल्यूशन ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी. सुरक्षा को और भी ज्यादा मजबूत बनाने के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा ग्रिड "त्रिनेत्र" भी बनाया है, इसमें  जम्मू-कश्मीर पुलिस के अलावा CRPF, ITBP, BSF, SSB और आर्मी को भी शामिल किया गया है. रास्ते में सुरक्षा के लिए डॉग स्काइड को भी तैनात किया गया है.

Amarnath Yatra 2025 Amarnath Yatra security Pahalgam incident Terror threats in Jammu & Kashmir

Recent News