अफवाह से सुलगा लखीमपुर खीरी, अंबेडकर जयंती पर बवाल, प्रशासन की सख्ती से बड़ी साजिश नाकाम

Global Bharat 14 Apr 2026 11:19: PM 1 Mins
अफवाह से सुलगा लखीमपुर खीरी, अंबेडकर जयंती पर बवाल, प्रशासन की सख्ती से बड़ी साजिश नाकाम

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में अफवाह फैलाकर अंबेडकर जयंती पर बड़ी हिंसा की साजिश थी. हालांकि, पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए स्थिति पर नियंत्रण पर दिया है. लखीमपुर खीरी जिले में अंबेडकर जयंती के अवसर पर भयंकर बवाल हुआ. एक ही समाज के दो गुट आमने-सामने आ गए, जहां दोनों के बीच में झड़प हुई. झड़प के दौरान प्रतिमा टूटने के बाद बवाल हो गया. आगजनी व जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें कई पुलिस वाले घायल हो गए. घटना के बाद मौके तत्काल डीएम और एसपी पहुंच गए, जहां हालात पर काबू पाया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी अमित राय के मुताबिक भीम आर्मी कार्यकर्ता भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करना चाह रहे थे. हालांकि, उसी समाज के दूसरे गुट के लोगों ने इस पर विरोध जताया. दोनों पक्षों में पहले झगड़ा हुआ, जिसके बाद प्रतिभा को नुकसान पहुंच गया. प्रतिमा को नुकसान पहुंचने के बाद बवाल हुआ है. अफवाहों ने इसमें घी का काम किया. पथराव होने से कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. स्थिति नियंत्रण में है. 

घटनास्थल पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग मोजूद है. अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही समाज से हैं. घटना को लेकर अफवाह फैलाकर माहौल बिगड़ने की साजिश की गई. सभी को शांति बनाने को लेकर सख्त निर्देश दिया गया है. भारी पुलिसबल मौजूद है. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Ambedkar Jayanti Violence Lakhimpur Kheri Clash News Statue Dispute UP News UP Police Stone Pelting Rumor Based Violence Uttar Pradesh

Description of the author