फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में जिस दुकान पर अखिलेश यादव ने चाय पी थी, उस दुकान पर संकट आता हुआ नजर आ रहा है. फतेहपुर के खागा तहसील के अफोई गांव में अखिलेश यादव ने चाय की दुकान पर रख कर कुल्हड़ में चाय का आनंद लिया था. चाय पीने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर करते हुए तारीफ भी की थी. यह तस्वीर खूब वायरल हुई थी. तस्वीर वायरल होने के बाद दुकान पर फूड सेफ्टी विभाग की टीम पहुंची. फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने सैंपल लिया है. सैंपल लेने के बाद राजनीति तेज हो गई है. आर्यन ने कहा कि हम डरे हुए हैं. हम लड़ नहीं सकते हैं, इसलिए आज से दुकान बंद कर रहे हैं. सपा मीडिया सेल ने भी सरकार पर निशाना साधा है.
फतेहपुर जिले के दौरे पर 20 फरवरी को अखिलेश यादव पहुंचे हुए थे. इस दौरान खागा के अफोई गांव के पास शेषमन यादव की चाय की दुकान पर रुके थे. शेषमन यादव के लड़के आर्यन ने अखिलेश यादव को चाय पिलाई थी. अखिलेश यादव ने चाय पीते हुए अपनी तस्वीर को भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया था. आर्यन का आरोप है कि अखिलेश यादव के दुकान पर आने के बाद आफत आ गई. मारपीट और बदसलूकी की घटना बढ़ गई और फूड विभाग की टीम ने सैम्पल कलेक्ट किया है.
गरीब है, लड़ नहीं सकते
आर्यन के मुताबिक फूड विभाग के अधिकारियों ने कहा कि एल्मुनियम के बर्तन में चाय बनाते हो. दुकान सील कर देंगे. फ़ूड विभाग की टीम चाय का सैम्पल जल्द नहीं लेती है. सेम्पलिंग होने के बाद आर्यन यादव ने दुकान बंद करने की बात कहीं है. आर्यन यादव ने कहा कि अखिलेश के चाय पीने के बाद से आफत बढ़ गया है. मारपीट और विवाद में वृद्धि हुई है. हम अपनी दुकान बंद करने जा रहे हैं. गरीब है. लड़ नहीं सकते हैं.