मंगेतर प्रिया सरोज के साथ काशी पहुंचे रिंकू सिंह, काशी विश्वनाथ का किया दर्शन, गंगा आरती में हुए शामिल

Global Bharat 22 Apr 2026 11:04: AM 1 Mins
मंगेतर प्रिया सरोज के साथ काशी पहुंचे रिंकू सिंह, काशी विश्वनाथ का किया दर्शन, गंगा आरती में हुए शामिल

वाराणसी : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया मंगलवार को काशी की आध्यात्मिक छटा में रंगे नजर आए। दोनों ने दशामेघ घाट पर आयोजित विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में भाग लिया और वैदिक रीति से मां गंगा का पूजन किया. इससे पहले रिंकू सिंह शाम करीब 5:30 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने लगभग आधे घंटे तक विधिवत पूजा-अर्चना की. मंदिर दर्शन के बाद वे गंगा द्वार से नाव के जरिए सांसद प्रिया सरोज के साथ दशाश्वमेध घाट पहुंचे. 

गंगा आरती के दौरान दोनों श्रद्धा और भक्ति में लीन दिखाई दिए. आरती की भव्यता और आध्यात्मिक वातावरण ने उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया. गंगा सेवा से जुड़े पदाधिकारियों के अनुसार, दोनों ने विजिटर बुक में इस अनुभव को अद्भुत और अविस्मरणीय बताया और काशी की इस परंपरा की सराहना की. 

गंगा सेवा से जुड़े आयोजकों ने बताया कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने पूरे विधि-विधान से गंगा पूजन किया और करीब एक घंटे तक घाट पर मौजूद रहे. इस दौरान उनका अंगवस्त्र, प्रसाद और स्मृति चिह्न देकर स्वागत भी किया गया. सूत्रों के मुताबिक, दोनों के निजी जीवन को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं.  कयास लगाए जा रहे हैं कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज जून के अंत तक वाराणसी में विवाह कर सकते हैं. हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Rinku Singh Priya Saroj Ganga Aarti Varanasi Kashi Vishwanath Temple Varanasi News

Description of the author

Recent News