पीएम यशस्वी योजना के तहत छात्रों को 2 लाख तक दे रही मोदी सरकार, हर गरीब का सपना होगा साकार!

Amanat Ansari 20 Apr 2026 07:22: PM 1 Mins
पीएम यशस्वी योजना के तहत छात्रों को 2 लाख तक दे रही मोदी सरकार, हर गरीब का सपना होगा साकार!

PM Yashasvi Scheme: केंद्र सरकार की पीएम यशस्वी योजना उन छात्रों की मदद के लिए शुरू की गई है, जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पढ़ाई बीच में छूटने का खतरा होता है. यह योजना मुख्य रूप से अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EBC) और घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू जनजातियों (DNT) के छात्रों के लिए है.

इस योजना का उद्देश्य है कि पैसे की कमी किसी भी योग्य छात्र की शिक्षा को रोक न सके. योजना के तहत सरकार छात्रों को स्कॉलरशिप देती है, जिससे स्कूल या कॉलेज की पढ़ाई आसानी से जारी रह सके.

योजना के तहत क्या-क्या मिलता है?

  • कक्षा 9 के छात्रों को 75,000 रुपए
  • कक्षा 11 के छात्रों को 1.25 लाख रुपए तक की स्कॉलरशिप मिलती है.
  • इसके अलावा कुछ कैटेगरी में 2 लाख रुपए तक की कॉलेज फीस भी कवर की जा सकती है.
  • कुछ मामलों में लैपटॉप भी प्रदान किया जाता है.
  • स्कूल फीस, किताबें और अन्य पढ़ाई संबंधी खर्च भी इस स्कॉलरशिप से पूरे किए जा सकते हैं.

कौन-कौन आवेदन कर सकता है?

  • छात्र OBC, EBC या DNT समुदाय से होना चाहिए.
  • परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए.
  • छात्र कक्षा 9 या कक्षा 11 में पढ़ रहा होना चाहिए.
  • जिस स्कूल में छात्र पढ़ रहा है, उस स्कूल का बोर्ड पिछले कुछ वर्षों से 100% पास प्रतिशत (पूर्ण परिणाम) दे रहा हो.
  • ये सभी शर्तें पूरी करने वाले छात्र ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं.

आवेदन कैसे करें?

  • NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • Register विकल्प पर क्लिक करें.
  • अपनी नाम, ईमेल आईडी, जन्म तिथि और पासवर्ड डालकर अकाउंट बनाएं.
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद एक PDF डाउनलोड हो जाएगा, जिसमें आपका एप्लिकेशन नंबर होगा.
  • स्कॉलरशिप राशि सीधे आपके बैंक अकाउंट में DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेज दी जाती है.
  • पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है, जो काफी आसान, सुरक्षित और पारदर्शी है.
PM YASASVI Scheme Modi Government Student Scheme Accessible Education

Recent News