मध्य प्रदेश: वर्चुअल रिव्यू मीटिंग में हंसने पर ASI सस्पेंड

Amanat Ansari 20 Apr 2026 01:55: PM 1 Mins
मध्य प्रदेश: वर्चुअल रिव्यू मीटिंग में हंसने पर ASI सस्पेंड

भोपाल: मध्य प्रदेश में एक सहायक उप-निरीक्षक (ASI) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान हंसने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है. पुलिस अधीक्षक (SP) ने इसे अनुशासनहीनता माना और तुरंत कार्रवाई के आदेश दे दिए.

यह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से जुड़े लंबित शिकायतों की समीक्षा के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें विभिन्न थानों के कई अधिकारी शामिल थे.

बालाघाट के एक थाने में लंबित शिकायत पर चर्चा के दौरान सहायक उप-निरीक्षक रामकिशोर राहंगड़ाले को बार-बार हंसते हुए देखा गया. जब उनसे अपना आचरण समझाने को कहा गया, तो राहंगड़ाले संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. इसके बाद उन्हें अनुशासनहीनता के आधार पर तुरंत सस्पेंड कर दिया गया.

बालाघाट के पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने बताया, ''वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में ऐसा व्यवहार पुलिस विभाग में बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है. गंभीर मुद्दे पर ASI राहंगड़ाले की इस लापरवाही के कारण उन्हें तुरंत सस्पेंड किया गया है.''

राहंगड़ाले को बालाघाट रिजर्व सेंटर से संबद्ध कर दिया गया है. सस्पेंशन की अवधि में उन्हें बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय छोड़कर कहीं भी जाने की अनुमति नहीं है. उन्हें विभागीय नियमों के अनुसार केवल न्यूनतम भत्ता (Subsistence allowance) मिलेगा.

Madhya Pradesh ASI suspension video conference SP Aditya Mishra

Recent News