लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। योगी सरकार ने रविवार रात पुलिस विभाग में व्यापक बदलाव करते हुए 44 अपर पुलिस अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए. कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला हुआ है. इनमें कई ऐसे है, जो बेहद ही चर्चित थे.
अपर पुलिस पुलिस अधीक्षक श्रेष्ठा ठाकुर को एटीएस की कमान दी गई है. लेडी सिंघम के नाम से मशहूर पीपीएस अधिकारी को लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक ब्बनाया गया है, इससे पहले बागपत में एएसपी थीं. श्रेष्ठा ठाकुर की पहचान सख्त कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं. 2017 में बुलंदशहर में सीओ रहते हुए एक वायरल वीडियो से चर्चा में आई थीं.
चर्चित पीपीएस अधिकारी तनु उपाध्याय को 37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर में उप सेनानायक नियुक्त किया गया है.
वे पहले इसी यूनिट में सहायक सेनानायक के पद पर तैनात थीं. तनु उपाध्याय उस समय चर्चा में आई थीं जब उन्होंने 2025 में सुधा मूर्ति का महाकुंभ व्यवस्थाओं को लेकर इंटरव्यू लिया था. यूपी की चर्चित पीपीएस अधिकारियों में इनका भी नाम है.
इसके साथ ही मनोज कुमार गुप्ता हमीरपुर से पीटीएस सीतापुर, अरविंद कुमार वर्मा चित्रकूट से हमीरपुर, अखंड प्रताप सिंह सुल्तानपुर से 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी, ब्रज नारायण सिंह लखनऊ से सुल्तानपुर, हरिराम यादव देवरिया से प्रयागराज कमिश्नरेट, अलका सीआईडी मेरठ से कमिश्नरेट आगरा, आलोक दुबे 9वीं पीएसी से सीआईडी मेरठ, मुकेश प्रताप सिंह सीआईडी मुख्यालय से 43वीं पीएसी एटा तबादला हुआ है.
अभय कुमार मिश्र सतर्कता लखनऊ से गौतमबुद्धनगर,
रफीक अहमद 44वीं पीएसी मेरठ से सीआईडी गोरखपुर, सलोनी अग्रवाल गाजियाबाद से 44वीं पीएसी मेरठ, संजय वर्मा कानपुर देहात से बलिया, नदीना शुक्ला मेरठ से एनटीएफ लखनऊ, निष्ठा उपाध्याय शाहजहांपुर से सीआईडी बरेली, धर्मेंद्र कुमार यादव 10वीं पीएसी से 25वीं पीएसी रायबरेली