अधिवक्ता से एसडीएम की बदसलूकी पड़ी भारी, वकीलों ने एसडीएम कार्यालय में मचाया तांडव

Global Bharat 18 Apr 2026 08:58: PM 1 Mins
अधिवक्ता से एसडीएम की बदसलूकी पड़ी भारी, वकीलों ने एसडीएम कार्यालय में मचाया तांडव

मीरजापुर : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में शनिवार को अधिवक्ताओं ने जमकर तांडव बताया. अधिवक्ता के साथ सीओ और एसडीएम का बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद आक्रोशित अधिवक्ताओं ने बैठक की. बैठक करने के बाद न्यायालय परिसर का भ्रमण किया और एसडीएम कार्यालय पहुंच गए. एसडीएम कार्यालय पहुंचने के बाद अधिवक्ताओं ने जमकर बवाल काटा, जहां कार्यालय में तोड़-फोड़ भी की. टेबल को पटक दिया और मॉनिटर को भी जमीन पर फेंक दिया. अधिवक्ताओं ने एसपी कार्यालय का घेराव करके सीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. 

अहरौरा और विंध्याचल में टोल प्लाजा हटाने को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता धरने पर बैठे हुए थे कार्यकर्ताओं को रात्रि में कलेक्टर से एसडीएम व को हटा रहे थे इस दौरान अधिवक्ता सतीश मिश्रा भी पहुंच गए अधिवक्ता से शराब पीने के नाम पर जमकर बदसलूकी की गई. परिचय देने के बावजूद भी एसडीएम ने हाथ पकड़ कर खींचा. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. वीडियो वायरल होने के बाद बार एसोसिएशन ने बैठक बुलाई थी. 

एसडीएम कार्यालय में तोड़फोड़

बार एसोसिएशन ने बैठक में घटना की निंदा की. बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिषर भ्रमण किया, जहां 
सीओ और एसडीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ता एसडीएम सदर के कार्यालय पर पहुंच गए. इस दौरान कार्यालय के अंदर टेबल को पटक दिया. कांच को तोड़ दिया.  मॉनिटर को भी फेंक दिया. एसडीएम कार्यालय के बाद अधिवक्ता एसपी कार्यालय पर पहुंचकर सीओ को हटाने की मांग की और पत्र सौपा.

Mirzapur SDM CO controversy Mirzapur court chaos lawyers protest Mirzapur advocate protest news SDM CO misbehavior Mirzapur

Description of the author

Recent News