नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल और ओटीटी प्लेटफॉर्म की अभिनेत्री तानिया चटर्जी के बीच चल रहा विवाद अब कोर्ट तक पहुंच गया है. मामला तब शुरू हुआ जब तानिया चटर्जी ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि युजवेंद्र चहल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ‘Cute’ लिखकर मैसेज भेजा था. यह बात जैसे ही सोशल मीडिया पर फैली, वायरल हो गई.
चहल के फैंस ने तानिया पर भारी पड़े और उन्हें पब्लिसिटी के लिए यह सब करने का आरोप लगाते हुए जमकर ट्रोल किया. अब चहल की तरफ से तानिया चटर्जी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करा दिया गया है.
कानूनी नोटिस मिलने के बाद तानिया ने पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि एक साधारण सी बात इतना बड़ा विवाद बन जाएगी.
उन्होंने खुद को इस पूरे मामले का शिकार बताया और कहा कि उनकी इमेज बेवजह खराब की जा रही है. तानिया का कहना है कि उनका कोई इरादा किसी की बदनामी करने का नहीं था.
तानिया चटर्जी कोलकाता की रहने वाली हैं और उन्होंने ‘गंदी बात’ सीजन-4, ‘उठा पटक’ और ‘जाल’ जैसी वेब सीरीज में काम किया है. यह विवाद फिलहाल शांत होने के आसार नहीं दिख रहा है, क्योंकि अब यह कानूनी लड़ाई में बदल चुका है.