क्या झारखंड छात्र आंदोलन में शामिल होंगे सीजेपी के अभीजित दिपके ?

Global Bharat 07 Aug 2026 06:55: PM 1 Mins
क्या झारखंड छात्र आंदोलन में शामिल होंगे सीजेपी के अभीजित दिपके ?

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभीजित दिपके ने झारखंड छात्र प्रदर्शन के लिए समर्थन जताया और कहा की उनकी टीम प्रदर्शन स्थल पर मौजूद छात्रों की मदद कर रहे है। अभीजित दिपके ने कहा की उनका प्रतिनिधि मंडल ने दौरा किया और सीजेपी कार्यकर्ता झारखंड छात्र प्रदर्शन में छात्रों के भोजन की व्यवसथा कर रहे है।

सीजेपी संस्थापक अभीजित दिपके ने आगे कहा की सेहत खराब होने के कारण वह झारखंड छात्र प्रदर्शन में हिस्सा नहीं ले सकते ‘मैं भी वहा जाने का इरादा रखता हूँ, अभी मेरी सेहत से जूडी परेशानियां है’।

दिपके ने कहा ‘हम नहीं चाहते सारा श्रेय कॉकरोच जनता पार्टी को मिले, हम चाहते है छात्र खुद आगे आए विरोध प्रदर्शन करें’ उन्होनें झारखंड छात्र प्रदर्शन में मौजूद छात्र नेताओं को समर्थन देने और छात्रों को उनके अधिकारों और शिक्षा व्यवसथा के लिए लड़ने की बात करी।

झारखंड की राजधानी रांची में छात्र JPSC और JSSC परीक्षाओं में हुई धांधली के खिलाफ 14 दिन से प्रदर्शन कर रहे है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने परीक्षा को रद्द करने और मामले की निष्पक्ष जांच की राज्य सरकार से मांग की है।

Jharkhand Student Protest Abhijeet Dipke CJP Student Protest Paper Leak

Description of the author

Recent News