अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म होने की जताई संभावना, स्ट्रेट ऑफ होर्मोज पर कही बड़ी बात

Global Bharat 07 Aug 2026 04:21: PM 1 Mins
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म होने की जताई संभावना, स्ट्रेट ऑफ होर्मोज पर कही बड़ी बात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान-अमेरिका युद्ध जल्द समाप्त होने की संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ शुरू किया गया अभियान बेहद महत्वपूर्ण था। ट्रंप ने कहा, "हम नहीं चाहते कि ईरान परमाणु हथियार हासिल करे। मुझे लगता है कि युद्ध जल्द ही खत्म हो जाएगा। मुझे नहीं लगता कि वे इसे बहुत लंबे समय तक जारी रख सकते हैं।" साथ ही ट्रंप ने अमेरिकी सेना के पास हथियार खत्म होने संबंधी खबरों को भी खारिज कर दिया।

हाल ही में यह दावा किया गया था कि अमेरिकी सेना के पास हथियारों की कमी हो रही है। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर पोस्ट कर स्पष्ट किया कि अमेरिकी रक्षा कंपनियां इतिहास में सबसे अधिक प्लांट और फैक्ट्रियां स्थापित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी सार्वजनिक करने वाले लोगों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मोज को लेकर भी अपना रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि अगले 48 घंटों में स्ट्रेट ऑफ होर्मोज से जुड़े समझौते की स्थिति साफ हो जाएगी और समझौता होने की संभावना है।

वहीं, ईरान और ओमान के बीच ओमान जलडमरूमध्य तथा स्ट्रेट ऑफ होर्मोज को लेकर हुई बैठक पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। दूसरी ओर, ईरान के विदेश मंत्रालय ने होर्मोज जलडमरूमध्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ओमान के साथ सहमति और सहयोग पर जोर दिया।

Donald Trump Strait of Hormouz US-Iran War Middle East

Description of the author

Recent News