पटना में युवक की मौत पर बवाल! भीड़ ने बस-जीप-बाइक फूंकी, पत्रकारों पर भी जानलेवा हमला

Amanat Ansari 07 Aug 2026 03:39: PM 1 Mins
पटना में युवक की मौत पर बवाल! भीड़ ने बस-जीप-बाइक फूंकी, पत्रकारों पर भी जानलेवा हमला

पटना: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद भारी बवाल हो गया. बेकाबू बस की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक मनीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद उग्र भीड़ ने उत्पात मचा दिया. अगमकुआं थाना क्षेत्र के पटना सिटी इलाके में पहाड़ी के पास अनियंत्रित बस ने सड़क पार कर रहे मनीष कुमार को ठोकर मार दी.

मौत की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों और परिजन मौके पर पहुंच गए. गुस्साए लोगों ने बस को घेरकर आग लगा दी. देखते ही देखते बस धू-धू कर जलने लगी. उन्मादी भीड़ ने तीन जीप (पुलिस की बताई जा रही) और कई बाइक को भी आग के हवाले कर दिया. दमकल की टीम आग बुझाने पहुंची तो उसे भी खदेड़ दिया गया.

पुलिस जवानों के साथ मारपीट की गई और उन्हें भागना पड़ा. कई थानों की पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों पर भी हमला किया गया. एक चैनल के पत्रकार की माइक-आईडी छीन ली गई. मीडिया कर्मियों की बाइक भी जला दी गईं. हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया.

एएसपी राज कुमार सिंह ने बताया कि रोड क्रॉस करते समय युवक बस की चपेट में आए. भीड़ में उपद्रवी तत्वों ने उत्पात मचाया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति नियंत्रण में लाने की कोशिश की जा रही है.

bihar accident baval bus me aag lagai accident maut baval patna

Recent News