अमेरिकी मिडटर्म चुनाव 2026: डेमोक्रेट्स की सुनामी, हाउस और सीनेट दोनों सदनों पर कब्जा, ट्रंप आगबबूला!

Amanat Ansari 04 Nov 2026 11:22 AM 2 Mins
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव 2026: डेमोक्रेट्स की सुनामी, हाउस और सीनेट दोनों सदनों पर कब्जा, ट्रंप आगबबूला!
  • भारतीयों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी करने वाले बो फ्रेंच की हार
  • अपने कई पारंपरिक गढ़ों में भी हार रही है रिपब्लिकन पार्टी
  • डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के आधे हिस्से के लिए बड़ा झटका 

वॉशिंगटन: अमेरिका में मंगलवार 3 नवंबर को हुए मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी को एकतरफा जीत मिली है. शुरुआती प्रोजेक्शन और लाइव काउंटिंग के अनुसार, डेमोक्रेट्स ने अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट पर नियंत्रण हासिल कर लिया है. यह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के आधे हिस्से के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है और भारत सहित कई देशों के लिए उम्मीद किरण है, क्योंकि ड्रंप की नीतियों के कारण न सिर्फ अमेरिका को नुकसान हुआ है, बल्कि भारत जैसे विकासशील देशों पर भी गहरा असर पड़ा है. दावा किया जा रहा है कि मध्यावधि चुनाव में हार मिलने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नीतियों में बदलाव करेंगे, जिसका फायदा भारत जैसे देशों को होगा.

चुनाव परिणाम की बात की बात करें तो, CNN, BBC, Reuters, AP के प्रोजेक्शन के मुताबिक, हाउस में डेमोक्रेट्स बहुमत के आंकड़े (218) को पार कर रही हैं. सीनेट में भी उनकी संख्या 50 के आसपास पहुंच चुकी है और कई सीटों पर आगे चल रही हैं, जिससे बहुमत पक्का माना जा रहा है. रिपब्लिकन पार्टी अपने कई पारंपरिक गढ़ों में हार का सामना कर रही है.

प्रमुख नतीजे और ऐतिहासिक जीतें

  • टेक्सास में बड़ा उलटफेर: रिपब्लिकन गवर्नर ग्रेग एबॉट हार गए. डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जीना हिनोजास (Gina Hinojosa) ने जीत हासिल की. यह राज्य में तीन दशकों बाद डेमोक्रेट की बड़ी जीत है. सीनेट सीट पर भी डेमोक्रेट जेम्स टालारिको (James Talarico) ने ट्रंप समर्थक केन पैक्सटन को हराया. भारतीयों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी करने वाले बो फ्रेंच की भी हार हुई.
  • जॉर्जिया: कीशा लांस बॉटम्स (Keisha Lance Bottoms) पहली अश्वेत महिला गवर्नर बन गईं. उन्होंने अरबपति रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया.
  • न्यू मैक्सिको: डेब हालैंड पहली नेटिव अमेरिकन महिला गवर्नर चुनी गईं.
  • ओहायो: भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी गवर्नर की रेस हार गए. डेमोक्रेट एमी एक्टन ने जीत हासिल की. रामास्वामी ने हार के बाद कहा कि वे देश के भविष्य को लेकर चिंतित हैं, लेकिन आशावादी बने हुए हैं.
  • साउथ कैरोलिना और अन्य: एनी एंड्रयूज ने साउथ कैरोलिना सीनेट सीट जीतकर इतिहास रचा (लंबे समय बाद डेमोक्रेट की जीत). नॉर्थ कैरोलिना में रॉय कूपर, ओहायो में शेरॉड ब्राउन, कैनसस में एडम हैमिल्टन जैसी जीतें दर्ज हुईं.
    अर्कांसस में रिपब्लिकन सारा हकाबी सैंडर्स ने दूसरा कार्यकाल जीता.
  • हाउस में हकीम जेफरीज (Hakeem Jeffries) पहले अश्वेत स्पीकर बनने की राह पर हैं.

डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया

प्रारंभ में गुस्से में दिखने वाले ट्रंप ने बाद में नतीजे स्वीकार कर लिए. उन्होंने कहा कि वे मध्यावधि चुनाव के परिणामों को मानेंगे और डेमोक्रेट्स के साथ काम करने को तैयार हैं. साथ ही उन्होंने दावा किया कि अगर मैं खुद चुनावी मैदान में होता तो लैंडस्लाइड जीत मिलती. ट्रंप ने हार के लिए खुद के बैलेट पर न होने को जिम्मेदार ठहराया.

प्रभाव और आगे क्या?

यह चुनाव ट्रंप के पहले दो वर्षों के कामकाज का लिटमस टेस्ट माना जा रहा था. दोनों सदनों पर डेमोक्रेटिक नियंत्रण से ट्रंप के बाकी दो वर्षों का एजेंडा मुश्किल हो सकता है. डेमोक्रेट्स जांच, निगरानी और संभावित महाभियोग की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं. मूल्य वृद्धि, ईरान युद्ध और अन्य मुद्दों पर मतदाताओं का असंतोष इस नीली लहर का मुख्य कारण माना जा रहा है. नतीजे अभी भी आ रहे हैं और कुछ सीटों की अंतिम गिनती बाकी है. स्थिति में बदलाव संभव है, लेकिन डेमोक्रेट्स की मजबूत स्थिति स्पष्ट है.

Recent News