...ये तस्वीरें हैं यूपी के संभल जिले की, जहां मस्जिद की 35 फीट ऊंची मीनार धराशायी होती दिख रही है, जिसकी तस्वीरें वायरल हुई तो कई तरीके की चर्चाएं होने लगी, क्योंकि इस पूरी कार्रवाई के दौरान वहां भारी संख्या में फोर्स भी मौजूद थी, जिसने एक्शन के दौरान जुट रही भीड़ को तुरंत खदेड़ा, संभल के एसपी केके बिश्नोई ने खुद कहा 2 प्लाटून PAC जवान, 1 कंपनी RAF और 5 थानों की फोर्स यहां मौजूद है, ये इलाका गांव के बीचो-बीच है.
यहां तक कि आसपास के मकानों की छतों पर आरएएफ यानि रैपिड एक्शन फोर्स के जवान मौजूद थे, ताकि इस कार्रवाई में कोई बाधा न बने, या फिर पत्थर उठाने की कोशिश न करे, क्योंकि संभल में साल 2024 में शाही मस्जिद के सर्वे के दौरान जो हुआ था, उसे न तो वहां की पुलिस भूल पाई होगी औऱ ना ही वहां के लोग...इसलिए मुबारकपुर बंद गांव में जब पुलिस एक्शन लेने पहुंची तो भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी नजर आई, और करीब 15 साल पुराना कब्जा हटाया गया..
जिसमें 150 वर्गमीटर इलाके में बनी मस्जिद, मदरसा, 5 दुकानें और 8 मकान शामिल थीं. जिसे हटाने की कार्रवाई सबसे पहले 5 अप्रैल को शुरू हुई, तब दुकान, मकान, मदरसा और मस्जिद के गेट को हटा दिया गया, लेकिन उसके बाद बुलडोजर ड्राइवर ने मीनार को गिराने से इनकार कर दिया था..उसने कहा था इसकी ऊंचाई इतनी है जिससे बुलडोजर पर ही ये गिर सकता है, और खतरा बढ़ सकता है, ऐसे में वहां के अधिकारियों ने अलग दिमाग लगाया, और पहली बार बुलडोजर के साथ-साथ उससे 10 गुणा छोटी ऐसी मशीन मंगवाई गई, जिसने मिनटों में इसे ध्वस्त कर दिया...और उसका नाम है हाइड्रा...
ये दो हाइड्रा मशीन, जो वजन के मामले में बुलडोजर से करीब 10 गुणा तक छोटे होते हैं, पर इसमें रस्सी बांधकर ऊंची से ऊंची इमारत आसानी से गिराई जा सकती है..यहां भी एक मजदूर ने पहले मीनार पर चढ़कर रस्सी बांधी, फिर दोनों हाइड्रा मशीनों ने उसे खींचा और तब जाकर ये मीनार गिरी, और डीएम-एसपी ने साफ संदेश दिया, जिसने भी अवैध कब्जा किया है, वो हटा ले, वरना प्रशासन गांव-गांव की जानकारी जुटाकर ये अभियान चलाएगा, और लैंड बैंक बनाएगा.
क्या है लैंड बैंक?
यानि जो जमीनें अब तक भूमाफियाओं या आम लोगों के अवैध कब्जे में है, उसका इस्तेमाल सरकार प्रदेश के विकास में करने वाली है, जिससे यूपी का खजाना बढ़ सकता है...एक तीर से दो निशाने साधे जा सकते हैं, पहला सरकारी जमीन पर बुरी नजर डालने की कोई हिमाकत नहीं कर पाएगा, क्योंकि उसे पता है बाबा का बुलडोजर कभी भी आ सकता है, तो वहीं दूसरी ओर इन जमीनों का इस्तेमाल सरकार अपने हिसाब से कर सकती है, तो आपके यहां भी अगर किसी ने सरकारी जमीन पऱ अवैध कब्जा किया है तो अपने जिले के डीएम-एसपी से तुरंत शिकायत करें, ताकि सरकारी संपत्ति पर कोई अवैध कब्जा न रहे...