अली अहमद की पेशी में उमड़ा हुजूम, काफिले में पुलिस का पहरा, मिलने पहुंचा छोटा भाई अहजम

Global Bharat 21 Sep 2026 11:45 PM 1 Mins
अली अहमद की पेशी में उमड़ा हुजूम, काफिले में पुलिस का पहरा,  मिलने पहुंचा छोटा भाई अहजम

लखनऊ : प्रयागराज में सोमवार को माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद की जिला अदालत में पेशी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. झांसी जेल में बंद अली को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज लाया गया. उसके साथ जुड़े एक मामले में अतीक के करीबी बताए जाने वाले असद कालिया को भी कासगंज जेल से कोर्ट लाया गया. दोनों की पेशी को देखते हुए जिला कचहरी और आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा.

मामला करेली थाने में वर्ष 2023 में दर्ज मुकदमे से जुड़ा है. शिकायत के मुताबिक जमीन पर कब्जे के प्रयास के साथ 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और मारपीट का आरोप लगाया गया था. मामले में अली अहमद और असद कालिया समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं. अदालत में सोमवार को अली से तैयार प्रश्नावली के आधार पर सात सवाल पूछे गए और उसका पक्ष दर्ज किया गया.

पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में समर्थकों और देखने वालों की भीड़ जुट गई. पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए अली को सुरक्षा घेरे में कोर्ट रूम तक पहुंचाया. सुनवाई के बाद उसे वापस झांसी जेल भेज दिया गया. जानकारी के मुताबिक, कोर्ट परिसर में 250 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी.

प्रयागराज लाने के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था चर्चा में रही. कौशांबी के सैनी इलाके में अली के काफिले को रोककर वाहनों की तलाशी ली गई. वहीं, अली के भाई अहजम की गाड़ी भी काफिले के पीछे पहुंची थी, जिसे पुलिस ने रोककर जांच की और पूछताछ के बाद आगे जाने से रोक दिया. अदालत ने मामले में गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए गैर-जमानती वारंट जारी किए हैं. अब मामले की अगली सुनवाई 28 सितंबर को होगी.

Ali Ahmed Atiq Ahmed Asad Kalia Prayagraj Court Atiq Ahmed Gang

Description of the author

Recent News