Politician Objectionable Videos: रीवा जिले में एक स्थानीय नेता के दो आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गए हैं, जिनमें उन्हें एक युवती के साथ अश्लील स्थिति में दिखाया गया है. ये वीडियो रीवा में ही बनाए गए बताए जा रहे हैं. वीडियो में नेता कपड़े उतारते नजर आ रहे हैं और फिर युवती के साथ अनुचित तरीके से व्यवहार करते हुए दिख रहे हैं.
पूरा मामला हनी ट्रैप का लग रहा है. युवती की उम्र काफी कम दिख रही है, जिससे मामले की गंभीरता बढ़ गई है. भाजपा विधायक प्रदीप पटेल ने कहा कि यह नेता कांग्रेस से जुड़े हैं. वहीं, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ने दावा किया कि आरोपी नेता भाजपा विधायक प्रदीप पटेल के बहुत करीबी हैं. दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप लगा रही हैं.
अभी तक पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. मामले की जांच प्रशासनिक स्तर पर होने के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी. जिस युवती के साथ नेता वीडियो में दिख रहे हैं, उसी ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था. इस स्क्रीनशॉट में नेता कपड़े उतारते हुए दिख रहे हैं और इसमें फनी बैकग्राउंड म्यूजिक लगाया गया था.
इसी आईडी से युवती ने अपने निजी जीवन से जुड़े कई और वीडियो भी पोस्ट किए हैं, जो ब्लॉग स्टाइल में हैं. इससे हनी ट्रैप की आशंका और मजबूत हो गई है. जानकारी के अनुसार, यह युवती कुछ समय पहले मऊगंज में एक कैफे चलाती थी. कैफे में चाय, कॉफी, स्नैक्स और फास्ट फूड मिलता था. स्थानीय लोग अक्सर वहां जाते थे.
इसी कैफे में आरोपी नेता विनोद मिश्रा भी कई बार गए थे. इसी दौरान दोनों का परिचय हुआ और आगे जाकर यह घटना हुई. मऊगंज से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल ने स्पष्ट किया कि विनोद मिश्रा कांग्रेस नेता श्रीनिवास तिवारी के परिवार से जुड़े रहे हैं. उन्होंने कहा कि विनोद मिश्रा अभी तक भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं. विधायक ने बताया कि जमीन विवाद के एक मामले में विनोद मिश्रा के पास स्टे ऑर्डर था और उन्होंने वैध दस्तावेज देखकर उनका सहयोग किया था.
उन्होंने मामले को षड्यंत्र बताया और प्रशासन से गहन जांच की मांग की. कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा ने कहा कि यह नेता भाजपा विधायक प्रदीप पटेल का खास है. उन्होंने इसे भाजपा का असली चरित्र बताया और महिला सशक्तिकरण पर सवाल उठाया. प्रवक्ता ने कहा कि ऐसे नेता संत के वेश में कालनेमि हैं. वे कैमरे के सामने धर्म की बात करते हैं, लेकिन पीछे से आसाराम जैसे काम करते हैं.