यूपी में अपराधियों की खैर नहीं, मिलेंगे 57 हजार नए सिपाही, 12 हजार महिला भी शामिल

Global Bharat 21 Apr 2026 11:58: AM 1 Mins
यूपी में अपराधियों की खैर नहीं, मिलेंगे 57 हजार नए सिपाही, 12 हजार महिला भी शामिल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस बल को जल्द ही बड़ी मजबूती मिलने जा रही है. 60,244 सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया के तहत करीब 57 हजार अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है. सोमवार को ट्रेनिंग खत्म होने के बाद अब सभी प्रशिक्षित सिपाही पासिंग आउट परेड का इंतजार कर रहे हैं, जो इसी सप्ताह आयोजित की जाएगी. जानकारी के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों में से करीब 3 हजार से अधिक उम्मीदवार ट्रेनिंग में शामिल नहीं हुए थे, जबकि लगभग 57 हजार अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया है. इन सभी सिपाहियों की पासिंग आउट परेड प्रदेश के 112 ट्रेनिंग सेंटरों पर आयोजित होगी. 

मुख्य कार्यक्रम राजधानी लखनऊ में आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे और परेड की सलामी स्वीकार करेंगे. हालांकि, पासिंग आउट परेड की अंतिम तिथि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार तय की जाएगी. जैसे ही उनका समय निर्धारित होगा, आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। अन्य जिलों में संबंधित प्रशिक्षण केंद्रों पर स्थानीय स्तर पर परेड आयोजित की जाएगी. इस भर्ती प्रक्रिया की खास बात यह भी है कि इसमें बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थियों ने भी हिस्सा लिया है. ट्रेनिंग पूरी करने वालों में करीब 12 हजार महिला सिपाही शामिल हैं, जो आने वाले समय में प्रदेश पुलिस में अहम भूमिका निभाएंगी. 

पासिंग आउट परेड के बाद सभी नए सिपाहियों को विभिन्न जिलों में तैनाती दी जाएगी, जिससे प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा. वहीं, उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही भर्ती की प्रक्रिया आगे भी जारी है. 32,679 पदों पर भर्ती के लिए 8, 9 और 10 जून को लिखित परीक्षा प्रस्तावित है. इस भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद अगले साल तक वे भी पुलिस बल का हिस्सा बन जाएंगे. 

UP Police Constable Recruitment 57000 Constables Training Complete UP Police Passing Out Parade Yogi Adityanath Police Recruitment Uttar Pradesh Police Deployment

Description of the author

Recent News