सबसे बड़ा सिग्नेचर ब्रिज और 500 बेड का हॉस्पिटल...वाराणसी को 7000 करोड़ का सौगात देंगे पीएम नरेंद्र मोदी

Global Bharat 21 Apr 2026 02:58: PM 1 Mins
सबसे बड़ा सिग्नेचर ब्रिज और 500 बेड का हॉस्पिटल...वाराणसी को 7000 करोड़ का सौगात देंगे पीएम नरेंद्र मोदी

वाराणसी: काशी एक बार फिर बड़े विकास योजनाओं का सौगात मिलने वाला है. अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर 28 अप्रैल को वाराणसी पहुंचेंगे. इस दौरान वे कई अहम परियोजनाओं की शुरुआत और लोकार्पण करेंगे, जिससे शहर के बुनियादी ढांचे और पूर्वांचल की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है. विकास योजनाओं के साथ ही यह दौरा महिला सशक्तीकरण पर केंद्रित रहेगा, जहां एक बड़े कार्यक्रम का भी आयोजन होगा. इसमें बड़ी संख्या में महिलाएँ शामिल होंगी.

प्रधानमंत्री के दौरे में लगभग 7000 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को जमीन पर उतारने की तैयारी है. इन योजनाओं का फोकस शहरी सुविधाओं को बेहतर बनाना, यातायात व्यवस्था को मजबूत करना और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है, इससे वाराणसी ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावना जताई जा रही है.

सबसे प्रमुख प्रोजेक्ट करीब 2600 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला डबल डेकर सिग्नेचर ब्रिज माना जा रहा है. लगभग 1074 मीटर लंबे इस ब्रिज को अत्याधुनिक केबल-स्टे तकनीक से तैयार किया जाएगा. यह परिवहन संगम योजना का हिस्सा होगा, जिसमें सड़क और रेलवे दोनों को एक ही संरचना में जोड़ा जाएगा.

इस ब्रिज की संरचना दो स्तरों पर आधारित होगी. नीचे के हिस्से में रेलवे ट्रैक और ऊपर सड़क मार्ग विकसित किया जाएगा. परियोजना में कई पिलर और स्पैन शामिल होंगे, जिससे यह मजबूत और आधुनिक डिजाइन का उदाहरण बनेगा. यह ब्रिज तेज गति से यातायात संचालन को सक्षम करेगा और शहर में ट्रैफिक दबाव कम करने में मदद करेगा.

इस परियोजना से बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की उम्मीद है. निर्माण कार्य के दौरान लाखों मानव-दिवस का रोजगार पैदा हो सकता है. साथ ही बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट से ईंधन की खपत घटेगी और प्रदूषण में भी कमी आने की संभावना है. इन योजनाओं के लागू होने के बाद वाराणसी की कनेक्टिविटी और सुविधाओं में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है. इससे व्यापार, पर्यटन और स्थानीय उद्योगों को भी फायदा मिलेगा. कुल मिलाकर, यह दौरा काशी और आसपास के क्षेत्रों के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.


Narendra Modi Varanasi visit 2026 7000 crore projects Varanasi Varanasi signature bridge project PM Modi development projects UP Varanasi infrastructure development news

Description of the author

Recent News