जानिए कौन है आईएएस किंजल सिंह, मंत्री से टशन के बाद कुर्सी गई…शासन ने कर दिया साइडलाइन

Global Bharat 20 Apr 2026 12:30: PM 1 Mins
जानिए कौन है आईएएस किंजल सिंह, मंत्री से टशन के बाद कुर्सी गई…शासन ने कर दिया साइडलाइन

लखनऊ : रविवार की रात में यूपी में 40 आईएएस अफसरों का तबादला किया गया. लंबे स्तर पर हुए आईएएस अफसर के तबादले में कई जिलों के डीएम व विभाग के प्रमुख सचिव बदल दिए गए. तबादला सूची में कई ऐसे नाम थे,  जो यूपी में बेहद चर्चित थे. इनमें सबसे ज्यादा चर्चित नाम आईएएस किंजल सिंह का था, जिनकी इन दोनों मंत्री दयाशंकर सिंह से टशन चल रहा था. टशन के बीच में किंजल सिंह का तबादला माध्यमिक शिक्षा विभाग में कर दिया गया है, जहां उन्हें सचिव बनाया गया है. शासन में इस पोस्टिंग को साइड लाइन के नजरिए से देखा जाता है. 

आईएएस किंजल सिंह को 16 सितंबर 2025 को परिवहन आयुक्त बनाया गया था. परिवहन आयुक्त बनने के बाद से उनका विभागीय मंत्री दयाशंकर सिंह के साथ तालमेल ठीक नहीं चल रहा था. दोनों के बीच में काफी असंतोष था. मंत्री के साथ टकराव होने के बाद सात महीने में उनका तबादला कर दिया गया. शासन ने किंजल सिंह को माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव बनाया है. माध्यमिक शिक्षा विभाग साइड लाइन पोस्टिंग मानी जाती है. ऐसे में यह माना जा रहा है कि मंत्री से टकराव के बाद किंजल सिंह को साइड लाइन कर दिया गया है. 

2008 बैच की है आईएएस अफसर

किंजल सिंह 2008 बैच की आईएएस अफसर है. इससे पहले किंजल सिंह कानपुर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष, चिकित्सा शिक्षा विभाग के महानिदेशक और पंचायती राज विभाग की निदेशक रह चुकी है. कई महत्वपूर्ण विभागों को संभालने के बाद पहली बार ऐसा मौका है जब किंजल सिंह को साइड लाइन पोस्टिंग मिली है. मंत्री से टशन के बाद किंजल सिंह को शासन ने साइड लाइन किया है. देखना यह होगा कि कितने दिनों तक किंजल सिंह साइड लाइन रहती है.

Kinjal Singh transfer UP IAS transfer 2026 Dayashankar Singh vs Kinjal Singh UP bureaucracy news IAS transfer controversy UP

Description of the author

Recent News