आयुर्वेदिक मसाज सेंटर के नाम पर चल रहा था अवैध धंधा! छापेमारी में मैनेजर समेत 3 महिलाएं गिरफ्तार

Amanat Ansari 29 Jul 2026 09:32: PM 1 Mins
आयुर्वेदिक मसाज सेंटर के नाम पर चल रहा था अवैध धंधा! छापेमारी में मैनेजर समेत 3 महिलाएं गिरफ्तार

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक बार फिर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. क्वार्सी थाना क्षेत्र के रामघाट रोड स्थित एक आयुर्वेदिक स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर देह व्यापार का धंधा लंबे समय से चल रहा था. पुलिस को सूचना मिलने के बाद सीओ तृतीय सर्वम सिंह और एसीएम की टीम ने छापेमारी की.

कार्रवाई के दौरान मैनेजर, स्टाफ सदस्य और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया. स्पा के अंदर से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है. पुलिस के अनुसार बाहर से यह सेंटर सामान्य आयुर्वेदिक मसाज स्पा जैसा दिखता था, लेकिन अंदर पूरी तरह से जिस्मफरोशी का सेटअप था. ग्राहकों को सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया जाता था.

मसाज के नाम पर बुलाकर उनके साथ अनैतिक कार्य कराया जाता था और रेट पहले से तय कर लिया जाता था. क्षेत्र के लोगों की शिकायतों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यह छापेमारी की. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है.

पुलिस को आशंका है कि इस रैकेट में और भी लोग शामिल हो सकते हैं. सभी के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब मोबाइल चैट्स, कॉल डिटेल्स और अन्य सबूतों के आधार पर पूरे गिरोह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. अलीगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना हो रही है.

Aligarh sex racket Ayurvedic spa prostitution Ayurvedic massage

Recent News