ओमान तट पर एक और भारतीय नाविक की मौत, 5 दिनों में 4 भारतीयों ने जान गंवाई

Amanat Ansari 14 Jun 2026 09:18: PM 1 Mins
ओमान तट पर एक और भारतीय नाविक की मौत, 5 दिनों में 4 भारतीयों ने जान गंवाई

नई दिल्ली: ओमान के डुक्म बंदरगाह पर खड़े मोटर टैंकर (MT Celestial) पर सवार भारतीय नाविक निशांत उर्थनाथन की स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण मौत हो गई. भारतीय दूतावास ने शनिवार 13 जून को इसकी पुष्टि की. निशांत उर्थनाथन (35 वर्ष) तमिलनाडु के रहने वाले थे. उनकी मौत 11 जून को हुई, जबकि जहाज डुक्म बंदरगाह पर लंगर डाले हुए था.

दूतावास ने बताया कि शव फिलहाल जहाज पर है और उसे भारत लाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है. परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई है. यह घटना इसलिए ज्यादा चौंकाने वाली है क्योंकि पिछले 5 दिनों में 4 भारतीय नाविकों की जान चली गई है.

पिछले दिनों हुई मौतें

अमेरिकी नौसेना द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी तेल से जुड़े टैंकरों पर किए गए हमलों में 3 भारतीय नाविक मारे गए थे. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बातचीत में इन हमलों का कड़ा विरोध जताया और कहा कि वाणिज्यिक जहाजों पर घातक हमला उचित नहीं है. भारत ने अमेरिकी दूतावास के प्रभारी को भी तलब किया था.

समुद्री क्षेत्र में तनाव के बीच भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. हजारों भारतीय इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं. उधर अमेरिका-ईरान में शांति को लेकर लगातार वार्ता चल रही है. दावा किया जा रहा है कि जल्द दोनों देशों के बीच डील हो सकती है.

Indian sailor death Indian ship in Oman US-Iran war Hormuz Indian seafarer

Recent News