उत्तर प्रदेश में सेना के जवान पर महिला को पांच साल बंधक बनाकर यौन शोषण का आरोप

Amanat Ansari 02 Jun 2026 04:12: PM 1 Mins
उत्तर प्रदेश में सेना के जवान पर महिला को पांच साल बंधक बनाकर यौन शोषण का आरोप

लखनऊ: सैरपुर इलाके की एक महिला ने सेना में तैनात मंजूर अली पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि आरोपी ने पिछले पांच सालों से उसे बंधक बनाकर रखा, बार-बार यौन शोषण किया और जबरन धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने की कोशिश की. पुलिस ने महिला की शिकायत पर 30 मई को मंजूर अली, उसके भाई कमल और रिश्तेदार सलमान के खिलाफ FIR दर्ज की थी. सोमवार को मुख्य आरोपी मंजूर अली को गिरफ्तार कर लिया गया.

कैसे हुई घटना?

पीड़िता मूल रूप से शादीशुदा थी और सीतापुर जिले में रहती थी. मार्च 2021 में वह लखनऊ के सैरपुर स्थित मायके आई हुई थी. आरोप है कि एक रात लखीमपुर खीरी के महंगूखेड़ा निवासी मंजूर अली ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया.

इसके बाद आरोपी उसे अलग-अलग जगहों पर कैद करके रखता था. महिला के अनुसार, मंजूर अली लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता था और उसे धर्म बदलने के लिए दबाव डालता रहता था. जब भी वह ड्यूटी पर जाता, तो अपने भाई कमल और रिश्तेदार सलमान को उसकी निगरानी के लिए छोड़ जाता. दोनों ने महिला को छिपाकर रखा और मारने की धमकियां दीं.

कुछ दिन पहले एक पड़ोसी की मदद से महिला ने फोन से अपने पिता से संपर्क किया. पिता मौके पर पहुंचे और उसे सुरक्षित वापस घर ले आए. यह घटना नासिक के टीसीएस धर्मांतरण मामले की मुख्य आरोपी निदा खान की गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद सामने आई है. निदा खान को 8 मई को महाराष्ट्र पुलिस ने छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार किया था, जहां वह अपने परिवार के साथ छिपी हुई थी. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Lucknow Crime Armed Forces of rape Sairpur Uttar Pradesh Manzoor Ali

Recent News