धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP प्रदर्शनकारियों पर हमले तेज, ट्रैक कर पीटा, गाली-गलौज, सार्वजनिक अपमान

Amanat Ansari 28 Jul 2026 08:03: PM 1 Mins
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP प्रदर्शनकारियों पर हमले तेज, ट्रैक कर पीटा, गाली-गलौज, सार्वजनिक अपमान

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व वाले छात्र आंदोलन के बाद अब प्रदर्शनकारियों को सड़कों पर निशाना बनाया जा रहा है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के कुछ दिन बाद ही कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें CJP में शामिल युवाओं को ट्रैक कर पीटा, गाली दी और अपमानित किया जा रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि दक्षिणपंथी कार्यकर्ता जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल रहे युवकों को दिल्ली के कनॉट प्लेस समेत विभिन्न जगहों पर घेरकर हमला कर रहे हैं. एक वीडियो में एक व्यक्ति को गर्दन पकड़कर पीटा गया, जबकि दूसरे में एक युवक को लात-मुक्के मारते हुए भागने पर मजबूर किया गया. एक महिला को भी घेरकर "कॉकरोच" कहकर अपमानित किया गया.

कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स ने प्रदर्शनकारियों की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर उन्हें ट्रैक करने और पड़ोसियों-कॉलेज वालों को बताने की अपील की है. कई हैंडल्स खुले तौर पर "इन्हें ढूंढो और सबक सिखाओ" जैसे पोस्ट कर रहे हैं. CJP समर्थकों का कहना है कि यह प्रदर्शन का "सजा" है, जबकि बीजेपी समर्थक इसे "देशद्रोही" तत्वों के खिलाफ कार्रवाई बता रहे हैं.

हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि विरोध का अधिकार संवैधानिक है, लेकिन किसी भी गलत काम की सजा कानून के माध्यम से ही मिलनी चाहिए, न कि निजी लोगों या गुंडों द्वारा. दिल्ली पुलिस ने इन घटनाओं पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन विपक्षी दलों ने इसे "BJP समर्थित गुंडागर्दी" करार दिया है.

CJP protests Dharmendra Pradhan resignation Connaught Place assault videos

Recent News