मेरठ में चांद खान ने किया दुल्हन पर हमला, किडनेपिंग की कोशिश, ज्वेलरी लूट ले गए

Rahul Jadaun 14 Apr 2025 12:30: PM 1 Mins
मेरठ में चांद खान ने किया दुल्हन पर हमला, किडनेपिंग की कोशिश, ज्वेलरी लूट ले गए

नई दिल्ली: मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां निकाह करके ससुराल जा रही दुल्हन की गाड़ी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया, इस दौरान दुल्हन को अगवा करने की कोशिश की गई, जब हमलावर किडनेपिंग नहीं कर सके तो ज्वेलरी लूट कर फरार हो गए. दूल्हे के बड़े भाई सलमुद्दीन ने अपने ही पड़ौसी जाड़ा, चांद और अमन के खिलाफ तहरीर दी है.

रविवार को हुआ था निकाह

शौकत कॉलोनी के रहने वाले अजीम का निकाह रविवार को हुआ था, उसका कहना है कि जब वो लोग दुल्हन के लेकर घर पहुंचे तभी कुछ लोगों ने हमला कर दिया, इस हमले के दौरान दुल्हन की कार से उसे अगवा करने की कोशिश की गई, हमले का विरोध करने पर अजीम और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की गई, दूल्हे के कपड़े भी इस मारपीट के दौरान फाड़ दिये गए. दुल्हन को अगवा ना कर पाने के बाद हमलावरों ने ज्वेलरी लूट ली, चीख पुकार सुनकर जब परिजन बाहर पहुंचे तो सभी हमलावर फरार हो गए.

पड़ोसियों पर ही आरोप

अजीम के बड़े भाई सलमुद्दीन ने इस हमले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है, उसने अपने ही पड़ौसियों पर हमला करने का आरोप लगाया है. सलमुद्दीन का आरोप है कि हल्दी की रस्म के दौरान डीजे को लेकर पड़ोसियों के साथ झगड़ा हुआ था, इस दौरान भी मारपीट भी हुई थी. पीड़ित का आरोप है कि बाराज जाने के समय भी इन लोगों ने धमकी दी थी, शनिवार को ही हमने पुलिस को सूचना दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. अगर पुलिस ने पहले ही कार्रवाई की होती तो ये नौबत नहीं आती.

पुलिस बोली कार्रवाई हो रही है

इस पूरे मामले पर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि घटना की जांच शुरू हो चुकी है, लिसाड़ी गेट थाना पुलिस को जांच कर के त्वरित कार्यवाही के लिए निर्देश दे दिये गए हैं. पुलिस टीम हमलावरों की तलाश में भी जुटी हुई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

hindi news meerut news attempt to kidnap the bride attack on bride

Recent News