दिल्ली में लोकसभा में सपा के नवनिर्वाचित सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. मैं आशा करता हूं कि वे देश की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और एक विशाल व मजबूत राज्य बनाने का काम करेंगे.
उन्होंने कहा है कि हमारे देश की जो धरती चीन ने छीन ली है उसे वापस लेने का सामर्थ्य भी इस सरकार में रहे इसी कामना के साथ मैं पीएम मोदी को हार्दिक बधाई देता हूं.
बता दें कि फैजाबाद लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अवधेश प्रसाद ने जीत दर्ज की है. जिसके बाद लोग सोशल मीडिया पर अयोध्या वासियों को कोस रहे हैं. यहां तक कि लोग अभद्र टिप्पणी करने से भी नहीं चूक रहे हैं.
ज्ञात रहे कि उत्तर प्रदेश की फैजाबाद सीट पर इस बार का मुकाबला बड़ा ही दिलचस्प था. भाजपा का गढ़ माने जाने वाली इस सीट पर अवधेश प्रसाद ने जीत दर्ज की है. अवधेश ने 54567 वोटों से विपक्षी प्रत्याशी को हराया था. बीजेपी की तरफ से लल्लू सिंह यहां से चुनाव लड़ रहे थे. वहीं भाजपा को उम्मीद थी कि यह सीट तो वह जरूर जीतेगी.