Badlapur Sexual Assault Case: बदलापुर कस्बे के एक स्कूल में दो लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी अक्षय शिंदे (Akshay Shinde) को पुलिस ने गोली मार दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर कस्बे के एक स्कूल में दो लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी अक्षय शिंदे (Badlapur Sexual Assault Accused) को पुलिस ने गोली मार दी. आरोपी ने एक अधिकारी की रिवॉल्वर छीनकर उन पर गोली चला दी थी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे भी गोली लगी.
ठाणे क्राइम ब्रांच ने आरोपी अक्षय शिंदे (Badlapur Sexual Assault Accused) को उसकी पत्नी द्वारा दर्ज किए गए नए मामले में प्रोडक्शन वारंट के आधार पर तलोजा जेल से शाम 5:30 बजे हिरासत में ले लिया था. अक्षय शिंदे पर ठाणे जिले के बदलापुर कस्बे के एक स्कूल में दो नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप था. अक्षय शिंदे पर ठाणे जिले के बदलापुर कस्बे के एक स्कूल में दो नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप था.
उसे जांच के लिए ठाणे ले जाया जा रहा था. जब वाहन मुंब्रा बाईपास के पास पहुंचा, तो शिंदे ने वाहन में बैठे एक अधिकारी की रिवॉल्वर छीन ली और दो-तीन राउंड फायर किए, जिससे अधिकारी घायल हो गया. जवाब में, दूसरे अधिकारी ने शिंदे पर गोली चलाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पिछले महीने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर शहर में स्कूल के शौचालय में शिंदे द्वारा दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किए जाने के बाद सड़कों और स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे.
स्कूल ने 23 वर्षीय शिंदे को 1 अगस्त को अपने शौचालयों की सफाई के लिए अनुबंध के आधार पर नियुक्त किया था. लेकिन ज्वाइन करने के 10 दिनों के भीतर, उसने कथित तौर पर अलग-अलग दिनों में दो लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न किया. वहीं घटना सामने आने के बाद राजनीतिक पार्टियों ने भी प्रदर्शन किया था.