नई दिल्ली: बेंगलुरु में नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में एक बैडमिंटन कोच को गिरफ्तार किया गया है. घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी ब्लैकमेल कर लड़कियों का यौन शोषण करता था. इससे पहले आरोपी 8 अन्य नाबालिग लड़कियों को भी निशाना बना चुका था. पुलिस को आरोपी के मोबइल से कई लड़कियों की न्यूड तस्वीरें और वीडियो भी मिले हैं.
दावा किया जा रहा है कि आरोपी कोच के दबाव के कारण लड़किया किसी को खुछ नहीं बता पा रही थी, लेकिन एक गलती से सारा भेद खुल गया. बैडमिंटन कोच की पहचान सुरेश बालाजी के रूप में की गई है. आरोपी तमिलनाडु का निवासी बताया जा रहा है, जो हुलिमावु स्थित एक बैडमिंटन कोचिंग सेंटर में ट्रेनिंग देने का काम करता था. पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि यह संभव है कि इस अपराध में कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं.
मामला तब खुला जब लड़की ने गलती से अपनी दादी की फोन से खुद की न्यूड तस्वीरें आरोपी कोच को भेज दी. फिर कुछ समय बाद लड़की की दादी ने तस्वीरें देखी तो पूरा मामला खुल गया. पीड़िता के परिजनों ने मामले की पुलिस में शिकायत की. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने दो साल पहले ही कोचिंग ज्वाइन की थी और तभी से वह लड़कियों को अपने घर लेजाकर गंदा काम करता था.
साथ ही वह पीड़िता पर दबाव भी बनाता था कि किसी को कुछ बताया तो जान से मार देंगे. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते ही फोन जब्त कर लिया, जिसमें 13 से 16 वर्ष की आठ लड़कियों की न्यूड तस्वीरें और वीडियो थे. जांच अधिकारियों का कहना है कि आरोपी उससे कोचिंग लेने वाली नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाता था. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.
मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिली है कि सुरेश बालाजी को 8 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और पीड़िताओं के बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं. एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा है कि आरोपी से हिरासत में पूछताछ के साथ ही मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि मामले में और भी पीड़ित सामने आएंगे.