करोड़ों बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत! प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल टली, जाने अब कब और कैसे होंगे बैंक के काम?

Global Bharat 28 Sep 2026 12:51 AM 1 Mins
करोड़ों बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत! प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल टली, जाने अब कब और कैसे होंगे बैंक के काम?

नई दिल्ली : बैंकों की प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल टल गई है. 28 से 30 सितंबर तक होने वाली तीन दिवसीय हड़ताल को लेकर बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के बीच रविवार देर रात हुई बातचीत के बाद हड़ताल को फिलहाल टालने पर सहमति बनी.

दरअसल, बैंक कर्मचारी और अधिकारी लंबे समय से पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे. मौजूदा व्यवस्था में दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि यूनियनें सभी शनिवार को छुट्टी घोषित करने की मांग कर रही हैं. इसके अलावा परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम में बदलाव और कुछ लंबित मुद्दों के समाधान की मांग भी शामिल है. 

अब हड़ताल टलने के बाद 28 से 30 सितंबर के दौरान बैंक शाखाओं में प्रस्तावित बंदी से ग्राहकों को फिलहाल राहत मिल गई है. नकद जमा-निकासी, चेक से जुड़े काम, दस्तावेज जमा करने और अन्य शाखा आधारित सेवाओं के लिए लोगों को हड़ताल की वजह से होने वाली परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

बैठक में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था के मुद्दे पर IBA और UFBU के प्रतिनिधियों वाली एक उच्चस्तरीय समिति बनाने का फैसला हुआ है. यह समिति सभी शनिवार को अवकाश घोषित करने की मांग पर विचार करेगी और संबंधित पक्षों से चर्चा करेगी. PLI स्कीम में बदलाव को लेकर भी बातचीत आगे बढ़ाने पर सहमति बनी है.

हालांकि, पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है. फिलहाल ग्राहकों के लिए राहत यह है कि 28-30 सितंबर की प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल टाल दी गई है.

Bank Strike Bank Holiday Five Day Work Week Bank Employees Banking Services

Description of the author

Recent News