2021 में टीएमसी की जीत पर “विश्व पिटाई दिवस” वाला पोस्ट, एक्टर परमब्रत चटर्जी और स्वास्तिका पर 5 साल बाद दर्ज हुआ केस

Global Bharat 22 May 2026 12:16: PM 1 Mins
2021 में टीएमसी की जीत पर “विश्व पिटाई दिवस” वाला पोस्ट, एक्टर परमब्रत चटर्जी और स्वास्तिका पर 5 साल बाद दर्ज हुआ केस

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजनीति से जुड़ा एक पुराना मामला फिर चर्चा में आ गया है. बंगाली सिनेमा के चर्चित कलाकार परमब्रत चटर्जी और स्वस्तिका मुखर्जी के खिलाफ कोलकाता के गरियाहाट थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. आरोप है कि दोनों कलाकारों ने साल 2021 में विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा को बढ़ावा देने वाले सोशल मीडिया पोस्ट किए थे. यह शिकायत जॉयदीप सेन नाम के व्यक्ति ने 21 मई को दर्ज कराई. शिकायत के मुताबिक, मामला 2 मई 2021 का है, जिस दिन पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे.आरोप है कि उसी दिन परमब्रत चटर्जी ने एक बंगाली ट्वीट करते हुए लिखा था, आज के दिन को विश्व रोगोड़ानी (पिटाई) दिवस घोषित किया जाए. वहीं, अभिनेत्री स्वस्तिका मुखर्जी ने इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए "हाहाहाहा होक होक" लिखकर समर्थन जताया था.

शिकायतकर्ता का कहना है कि उस समय राज्य में चुनाव बाद हिंसा की घटनाएं सामने आ रही थीं और बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमलों की खबरें लगातार आ रही थीं. ऐसे माहौल में इन पोस्टों ने हिंसा को भड़काने का काम किया. इसी आधार पर दोनों कलाकारों के खिलाफ IPC की धारा 107 के तहत शिकायत दर्ज की गई है, जो उकसावे और हिंसा के लिए प्रेरित करने से जुड़ी मानी जाती है. गौरतलब है कि 2021 का पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में संपन्न हुआ था. चुनाव के दौरान हिंसा की 123 घटनाएं दर्ज की गई थीं, जिनमें 19 लोगों की मौत हुई थी. वहीं, चुनाव परिणाम आने के बाद हुई हिंसा में 31 लोगों की जान चली गई थी. अब पांच साल बाद यह मामला फिर से कानूनी और राजनीतिक बहस का विषय बन गया है.

Parambrata Chatterjee Swastika Mukherjee Bengal post-poll violence World Beating Day post Gariahat police complaint

Description of the author

Recent News