जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की नापाक हरकत से पूरे देश में आक्रोश है. इसी बीच मध्य प्रदेश के भोपाल में बजरंग दल के कर्यकर्ता सड़क पर उतरे और पाकिस्तान के प्रति अपना गुस्सा व्यक्त किया. यहां सभी लोग पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाते दिखे.

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ स्थित हीरानगर सेक्टर में आतंकियों और सेना के जवानों के बीच चल रही मुठभेड़ में एक सीआरपीएफ जवान वीरगति को प्राप्त हो गया. इस दौरान एक आतंकवादी के भी मारे जाने की खबर है. वहीं अबतक कुल दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है.

इसी के साथ सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है. बता दें कि 9 जून को रियासी में हमला किया गया था. वहीं मारे गए आतंकी के बैग से पाकिस्तानी चॉकलेट मिला है. आतंकियों ने श्रद्धालुओं से भरी बस पर फायरिंग की थी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे.

इसके बाद आतंकी पहाड़ी इलाके में छुप गए थे. वहीं इस मामले पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजय रैना ने बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि एक पेशेंट हमने रात को एडमिट किया था जिनके लेफ्ट आर्म में इंजरी हुई थी , जिसके बाद हमने ट्रीटमेंट किया लेकिन वो बच नहीं सके. यह खबर अपडेट की जाएगी.