BJP नेता की बहू के साथ सड़क पर बदसलूकी, रेंज रोवर रोका-धमकाया, पति को जमकर पीटा

Amanat Ansari 17 May 2026 05:36: PM 1 Mins
BJP नेता की बहू के साथ सड़क पर बदसलूकी, रेंज रोवर रोका-धमकाया, पति को जमकर पीटा

बेंगलुरु: बेंगलुरु में रोड रेज की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें BJP नेता की बहू को निशाना बनाया गया. दो शराबियों ने उनकी लग्जरी कार रोकी, तस्वीरें खींचीं और फिर उनके पति के साथ मारपीट कर दी. घटना शुक्रवार दोपहर हेसरघट्टा ग्रासलैंड के पास हुई. रचना, जो बेंगलुरु के पूर्व डिप्टी मेयर और BJP नेता एस.

हरीश की बहू हैं, अपने फार्महाउस से रेंज रोवर में वापस लौट रही थीं. रास्ते में एक अर्टिगा कार सड़क के बीच में खड़ी मिली, जिसका दरवाजा खुला था. रचना ने हॉर्न बजाया तो दोनों आरोपियों में से एक उनके पास आया, खिड़की खुलवाकर उनकी तस्वीरें ले लीं. जब रचना ने अपने पति भरत को बुलाया, तो आरोपी और उग्र हो गए.

उन्होंने कन्नड़ भाषा सुनकर कहा- “कन्नड़ वाली हो? आओ, देखते हैं.” थोड़ी दूर आगे जाने पर दोनों ने फिर से रचना की कार रोकी. वे दोनों कार के दोनों तरफ आकर खड़े हो गए और खिड़की न खोलने पर तोड़ देने की धमकी दी. भरत मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया. एक आरोपी ने पत्थर उठाकर भरत के सिर पर मारने की कोशिश की.

भरत को जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटा गया. रचना और भरत के रिश्तेदारों ने किसी तरह उन्हें बचाया. पीड़ित दंपति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. दोनों आरोपियों की पहचान महेश और गोविंदराजू के रूप में हुई है. रचना ने बताया कि दोनों शराब के नशे में थे और अश्लील गालियां दे रहे थे. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है.

Bengaluru Bengaluru News Woman Crime Bengaluru Crime

Recent News