उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव (Uttar Assembly By-election) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की कल बैठक होने वाली है. इस बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) और दोनों उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे. कयास लगाए जा रहें कि बैठक के बाद यूपी की सभी 10 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया जा सकता है. दरअसल सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि विधानसभा उप चुनाव को लेकर कल यानी रविवार को भाजपा बैठक करने वाली है. मीटिंग में दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) और ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) शामिल होंगे.
दावा किया जा रहा है कि इस बैठक में बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) भी शामिल हो सकते हैं. यह बैठक दिल्ली में आयोजित की गई है. सीएम योगी, ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, अमित शाह के अलावा जेपी नड्डा (JP Nadda) और प्रदेश संगठन के महामंत्री धर्मपाल (Dharmpal) फी शामिल होंगे.
बता दें कि इसी महीने उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं, इसे लेकर जल्द ही तारीखों का ऐलान किया जा सकता है. संभावना जताई जा रही है कि 10-15 दिनों में चुनाव आयोग द्वारा घोषणा कर दी जाएगी. दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ उत्तर प्रदेश में भी विधानसभा उपचुनाव होंगे. इस बीच खबर मिल रही है कि चुनाव जीतने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने 15 मंत्रियों की एक टास्क फोर्स बनाई है.
इन सीटों पर होंके चुनाव
जिन सीटों पर उपचुनाव होंगे, उनमें गाजियाबाद, खैर, कुंदरकी, मीरापुर, करहल, कटेहरी, मझवां, मिल्कीपुर, सीमामऊ और फुलपूर शामिल हैं. बता दें कि कानपुर की सीमामऊ सीट से सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा सुनाए जाने के बाद उनकी विधायकी चली गई थी. जबकि बांग बचे 9 सीटों के विधायक लोकसभा चुनाव में सांसद के रूप में चुने जा चुके हैं. इसलिए यहां अब उपचुनाव कराए जाएंगे