''अगले शुभेंदु अधिकारी बनेंगे रेवंत रेड्डी...'' BJP सांसद का बड़ा दावा!

Amanat Ansari 19 May 2026 04:18: PM 1 Mins
''अगले शुभेंदु अधिकारी बनेंगे रेवंत रेड्डी...'' BJP सांसद का बड़ा दावा!

नई दिल्ली/हैदराबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को लेकर भाजपा सांसद ने सनसनीखेज दावा कर दिया है. निजामाबाद सांसद धर्मपुरी अरविंद ने कहा कि रेवंत रेड्डी भी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की राह पर चल सकते हैं और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं.

क्या कहा BJP सांसद ने?

धर्मपुरी अरविंद ने दावा किया कि कांग्रेस ने रेवंत रेड्डी को मुख्यमंत्री बनाकर बड़ी गलती की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस यहां तेलंगाना में 2028-29 में अभूतपूर्व हार का सामना करेगी. रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में कांग्रेस बुरी तरह हारेगी. सांसद ने रेवंत रेड्डी की तुलना शुभेंदु अधिकारी से करते हुए कहा कि दोनों में समानताएं हैं और कुछ ऐसा ही घटित हो सकता है जैसा शुभेंदु ने 2020 में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा जॉइन की थी.

PM मोदी का बयान वजह

इस दावे की पृष्ठभूमि में 10 मई का वो वाकया है, जब रेवंत रेड्डी ने केंद्र सरकार से राज्य की विभिन्न परियोजनाओं को मंजूरी देने की मांग की थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा था कि बेहतर होगा कि आप मेरे साथ जुड़ जाएं. पीएम के इस बयान के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं.

कांग्रेस का पलटवार

तेलंगाना कांग्रेस ने BJP सांसद के बयान की कड़ी निंदा की है. प्रदेश कांग्रेस ने धर्मपुरी अरविंद से माफी मांगने की मांग की और कहा कि भाजपा तेलंगाना सरकार की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है. अभी रेवंत रेड्डी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Suvendu Adhikari West Bengal CM Revanta Reddy Telangana CM

Recent News