नई दिल्ली: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके के खिलाफ दिल्ली पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि दिपके के समर्थकों ने उन पर पुणे और औरंगाबाद में हमला किया था. फैजान अंसारी ने दिल्ली पुलिस से मामले में तुरंत कार्रवाई कर अभिजीत दिपके को गिरफ्तार करने की मांग की है.
फैजान अंसारी ने बताया कि उन्होंने दिल्ली के डीसीपी को शिकायत सौंपी है. उन्होंने दावा किया कि मेरे पास सबूत हैं कि अभिजीत दिपके के लोगों ने मुझ पर हमला किया था. पुणे और औरंगाबाद में हमले हुए थे. इस मामले में पहले से ही दो केस दर्ज हैं. मैं चाहता हूं कि दिल्ली पुलिस तुरंत दिपके को गिरफ्तार करे. उन्होंने आरोप लगाया कि अभिजीत दिपके निजी फायदे के लिए ऐसी गतिविधियां कर रहे हैं.
शिकायत दर्ज कराते हुए फैजान अंसारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और पुलिस की तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि सही समय पर सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने से दिल्ली का माहौल बिगड़ने से बच गया. अभिजीत दिपके अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं. कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी लॉन्च की थी. ॉ
पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया था. कई राजनीतिक दलों का समर्थन मिलने और सरकार से बातचीत के बाद उनकी मांग पर देश के शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा था. अब फैजान अंसारी की शिकायत के बाद देखना होगा कि दिल्ली पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है.