टेकऑफ से पहले फ्लाइट में मिले Tissue Paper से मचा हड़कंप, IndiGo प्लेन की खिड़की से निकले लोग

Global Bharat 28 May 2024 01:43: PM 1 Mins
टेकऑफ से पहले फ्लाइट में मिले Tissue Paper से मचा हड़कंप, IndiGo प्लेन की खिड़की से निकले लोग

इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट दिल्ली से वाराणसी जा रही थी. तभी कुछ ऐसा हुआ कि यात्रियों में अफरातफरी मच गई. दरअसल फ्लाइट में आज सुबह बम प्लांट होने की धमकी मिली, जिसके बाद इंडिगो क्रू ने अलर्ट जारी कर यात्रियों से विमान से नीचे उतरने का अनुरोध किया.

कुछ यात्री इमरजेंसी गेट तो कुछ फ्लाइट के विंडो से नीचे कूदने लगे. उड़ान भरने से पहले दिल्ली वाराणसी इंडिगो फ्लाइट के क्रू को प्लेन के टॉयलेट में एक नोट मिला जिस पर 'बम' लिखा हुआ था. क्रू ने इस नोट का संज्ञान लेते हुए आईजीआई एयरपोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन को अलर्ट किया और यात्रिया को प्लेन से नीचे उतारा.

विमान को जांच के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट में ले जाया गया. फिर एविएशन सिक्योरिटी, डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंचीं और फ्लाइट का बारीकी से निरीक्षण किया. सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद, विमान को वापस टर्मिनल क्षेत्र में ले आया जाएगा. 

मौके पर मौजूद सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि उड़ान भरने से पहले इंडिगो के चालक दल को विमान के शौचालय में एक नोट मिला था, जिस पर 'बम' लिखा हुआ था.

इसको लेकर सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे पर दिल्ली से वाराणसी जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E2211 के शौचालय में एक टिशू पेपर मिला था, जिस पर 'बम' शब्द लिखा हुआ था, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने निरीक्षण किया था. जिसे बाद में फर्जी पाया गया है. बता दें कि इससे पहले भी दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. जो जांच करने के बाद फर्जी साबित हुई थी. 

Recent News