बुलंदशहर में कलयुगी दादा का काला करनामा, पोती के साथ रिश्ते को लगाया कलंक, 6 महीने की गर्भवती निकली नाबालिग लड़की

Rahul Jadaun 13 May 2025 09:42: PM 1 Mins
बुलंदशहर में कलयुगी दादा का काला करनामा, पोती के साथ रिश्ते को लगाया कलंक, 6 महीने की गर्भवती निकली नाबालिग लड़की

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है. जिसके बारे में जब लोगों ने सुना तो किसी को भी भरोसा नहीं हुआ. दरअसल एक 15 साल की किशोरा अचानक किडनौप हो जाती है. जिसकी शिकायत दर्ज कर जब पुलिस जांच करती है तो पता चलता है कि गांव के ही रिश्ते में दादा लगने वाले शख्स ने इस लड़की को अगवा किया था. लेकिन उससे भी बड़ा खुलासा तब होता है जब लड़की की मेडिकल जांच कराई जाती है. और उसमें पता चलता है कि वो 6 महीने की गर्भवती है. पिछले 7 महीने से वो युवक इस लड़की का यौन शोषण कर रहा था.

20 अप्रैल को दर्ज कराई थी शिकायत

किशोरी के पिता ने बुलंदशहर की जहांगीराबाद कोतवाली में 20 अप्रैल को एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया था कि 15 साल की बेटी लापता है, इस मामले में बिना समय गंवाए पुलिस तुरंत कार्रवाई शुरू करती है. और जांच के दौरान खुलासा होता है कि रिश्ते में दादा लगने वाले 25 वर्षीय युकव ने किशोरी को किडनैप किया है. कई जगह छापेमारी करके किशोरी को बरामद कर लिया जाता है. उसके बाद जब मेडिकल होता है तो वहां रेप की भी पुष्टि हो जाती है. जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भी भेज दिया जाता है.

6 महीने से प्रेग्नेंट है किशोरी

लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाने वाला खुलासा उस वक्त होता है जब किशोरी का अल्ट्रासाउंड कराया जाता है और पता चलता है कि वो 6 महीने की प्रेग्नैंट है, किशोरी बताती है कि आरोपी पिछले 7 महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था. पीड़िता अपने माता-पिता के साथ आरोपी के घर जाती रहती थी, इसी दौरान उसने नाबालिग को झांसे में लिया फिर उसकी इज्जत के साथ खिलवाड़ करना शुरू किया. और तभी वो गर्भवती भी हो जाती है.

कड़ी कार्रवी होगी- पुलिस

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपनी इस हरकत से इंसानियत को तार-तार किया है. उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. किसी भी हाल में आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा

bulandshahr news grandfather raped teenage daughter grandfather kidnap teenage daughter up crime

Recent News