महिला पहलवानों से यौन शोषण के मामले में बृजभूषण पर आरोप हुआ तय

Global Bharat 10 May 2024 06:38: PM 1 Mins
महिला पहलवानों से यौन शोषण के मामले में बृजभूषण पर आरोप हुआ तय

महिला पहलवानों से यौन शोषण के मामले में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बड़ा झटका लगा है. दरअसल दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप तय हो गए हैं.

बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था. इसी बीच कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में आरोप तय करने का आदेश दिया है, जिससे बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती है.

बता दें कि दिल्ली पुलिस के द्वारा महिला पहलवानों के आरोपों की जांच की गई थी, जिसके बाद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी. वहीं दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के आधार पर आरोप तय करने को लेकर कोर्ट ने पिछले 26 अप्रैल को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

फैसले के समय एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट प्रियंका राजपूत ने कहा कि कोर्ट को बृजभूषण शरण सिंह पर आरोप तय करने के लिए पर्याप्त सबूत और रिकॉर्ड मिला है. ऐसे में भारतीय दण्ड संहिता (IPC) की धारा 354, 354 ए के तहत कोर्ट उन पर सिद्ध करती है.

Recent News