पटना में खाली हो रहा है सीएम आवास, 1 अणे मार्ग नहीं 7 सर्कुलर रोड बंग्ला होगा नीतीश कुमार का पता

Global Bharat 11 Apr 2026 02:09: PM 2 Mins
पटना में खाली हो रहा है सीएम आवास, 1 अणे मार्ग नहीं 7 सर्कुलर रोड बंग्ला होगा नीतीश कुमार का पता

पटना : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में सत्ता परिवर्तन के कयास का दौर खत्म हो गया है. यह धरातल पर भी नजर आने लगा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद उनके आधिकारिक आवास 1अणे मार्ग आवास के खाली होने की वीडियो सामने आए हैं. नीतीश कुमार अब 7 सर्कुलर रोड स्थित बंगले में रहेंगे, जहां पर उनका सवाल भेजा जा रहा है. यह वहीं बंगला है, जो पूर्व मुख्यमंत्री के लिए तैयार किया गया है. नए बंगले पर सामान शिफ्टिंग के बाद यह संकेत मिल रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 अप्रैल को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. मुख्यमंत्री के इस्तीफा देने को लेकर मिल रहे संकेत के बाद बिहार का राजनीतिक तपिश बढ़ गई है. 

नीतीश कुमार के 14 अप्रैल को इस्तीफा देने की चर्चा तेज है. 14 अप्रैल की तारीख चुनने को लेकर भी कई सियासी मायने निकल रहे हैं. ऐसे में इस्तीफा की औपचारिकता पूरी होने के बाद सीएम आवास खाली कर देंगे. उनके सामान की शिफ्टिंग शुरू हो गई है. राज्यसभा सांसद बनने के बाद नीतीश कुमार 7 सर्कुलर रोड उनका नया ठिकाना होगा. नए बंगले में कुछ दिनों पहले हलचल तेज हुई थी, जहां रंगाई-पुताई के साथ ही अन्य काम हो रहे थे. कुछ दिनों पहले नीतीश कुमार ने खुद बंगले का जायजा लिया था. राज्यसभा में शपथ लेने तक बंगला में सामान शिफ्ट हो जाएगा. 

दो दशकों तक किया शासन

पटना का 1 अणे मार्ग से नीतीश कुमार ने दो दशकों तक शासन किया है. समय बदला. पार्टियां बदली, लेकिन नीतीश कुमार का नेमप्लेट नहीं बदला. नीतीश कुमार ने यहीं से बिहार में शराबबंदी सहित कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं. फिलहाल सामान शिफ्ट हो रहा है. ट्रकों से सामान को दूसरे बंगले में शिफ्ट किया जा रहा है. आने वाले 15 अप्रैल को सीएम आवास पर नया नेमप्लेट नजर आ सकता है. 

अभी भी नए सीएम पर संशय

बिहार में सियासत में अभी नए सीएम के नाम पर संशय है. मुख्यमंत्री आवास से सामान शिफ्ट होने के बाद नए सीएम की चर्चा तेज हो गई है. आवास बदलने के साथ ही एक युग का अंत हो जाएगा. एक युग के अंत के साथ ही नए युग के प्रारंभ की कहानी है. बीजेपी और जेडीयू के साथ चल रही बैठकों से ये लग रहा है कि आने वाले दिनों में कोई नया चेहरा बिहार का सीएम बन सकता है. नीतीश के दिल्ली जाने के बाद भी पटना पर सबकी नजरें हैं.

Nitish kumar Bihar News Bihar Cm News Bihar New Cm नीतीश कुमार बिहार न्यूज बिहार मुख्यमंत्री न्यूज

Description of the author

Recent News